Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इस दिन से ऑनएयर होगा स्मृति ईरानी का शो, ये कलाकार कहानी को बढ़ाएंगे आगे

Updated:
विज्ञापन
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ से फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए आ रही हैं. शो का प्रीमियर इसकी 25वीं सालगिरह यानी 3 जुलाई 2025 को होगा. वहीं कई पुराने कलाकारों की एंट्री होगी.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी स्टारर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ पिछले काफी समय से चर्चा में है. यह शो दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है और ज्यादातर को तुलसी और मिहिर की कहानी काफी पसंद आई. यह शो उस समय का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो था. इसका प्रीमियर 3 जुलाई 2000 को हुआ और आठ सालों तक सफलतापूर्वक चला. अंत में जब मिहिर की मौत हुई तो पूरा देश उसके साथ रोया था. ठीक उसी तरह मंदिरा के बुरे कामों से सभी को नफरत हो गई.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 की घोषणा से फैंस हुए एक्साइटेड

हाल ही में जब एकता कपूर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की घोषणा की, तो फैंस काफी एक्साइटेड हो गए. लोग यह जानकर खुश थे कि उनकी पसंदीदा तुलसी अपनी कहानी को पूरा करने के लिए वापस आ रही है. एकता ने घोषणा की है कि शो को 2000 एपिसोड तक पहुंचने के लिए बस 150 एपिसोड पूरे करने की जरूरत है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का प्रीमियर

स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय इस शो में तुलसी-मिहिर के रूप में वापसी करेंगे. टाइम्स नाउ की ताजा रिपोर्ट्स में कहा गया है कि शो का प्रीमियर इसकी 25वीं सालगिरह पर होगा. सूत्र ने बताया, “क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का प्रीमियर इसकी 25वीं सालगिरह यानी 3 जुलाई 2025 को होगा. यह अपने पहले सीजन की तरह रात 10:30 बजे प्रसारित होगा. यह सीजन 150 से 200 एपिसोड तक ही चलेगा.”

ये कलाकार क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएंगे नजर

कलाकारों की बात करें तो मूल सदस्य अपनी भूमिकाएं फिर से निभाएंगे. हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान, मौनी रॉय, करिश्मा तन्ना, संदीप बसवाना, शिल्पा अग्निहोत्री, रक्षंदा खान और शक्ति आनंद शो में वापसी करेंगे. पुराने कलाकारों के अलावा, कुछ नए सदस्य भी शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार, शगुन शर्मा, रोहित सुचांती, अमन गांधी, निधि शाह, तनिषा मेहता और अन्य जैसे अभिनेताओं से संपर्क किया गया है.

यह भी पढ़ें- Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 126 करोड़ और…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola