Housefull 5 के ब्लॉकबस्टर बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 126 करोड़ और…

Published by :Ashish Lata
Published at :15 Jun 2025 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
Housefull 5 Box Office Collection Day 13

Housefull 5 Box Office Collection Day 13

Housefull 5: साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. फिल्म ने अब तक 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. अब डायरेक्टर तरुण मनसुखानी ने मूवी की सफलता और लगातार ट्रोलिंग पर जवाब दिया.

विज्ञापन

Housefull 5: तरुण मनसुखानी की ओर से निर्देशित और अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख अभिनीत हाउसफुल 5 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिव्यू मिला है. यही वजह है कि इसने अब तक 120 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. कॉमेडी एंटरटेनर की सफलता और लगातार ट्रोलिंग पर डायरेक्टर ने रिएक्ट किया है.

हाउसफुल 5 को बेवजह ट्रोल करने पर क्या बोले डायरेक्टर

तरुण मनसुखानी फिल्म को ट्रोल करने वाले लोगों पर रिएक्ट करते हुए डीएनए से बात की. उन्होंने कहा, “आपको फिल्म में कुछ पसंद आएगा, आपके फॉलोअर्स चाहिए, जो आपको कहना है, वो आप कह लोगे. मैं आपको रोक नहीं सकता. आपका कैमरा है, आपको जो कहना है कह लीजिए, बाकी दर्शकों ने बोल दिया है उन्हें क्या पसंद आया है. उन्होंने ओपनिंग डे से ही मूवी को इतना प्यार दिया है. ट्रोलकर्स आप बोलते रहिए, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.”

हाउसफुल 5 के बॉक्स ऑफिस सफलता पर क्या बोले तरुण मनसुखानी

निर्देशक ने हाउसफुल 5 के भारत में 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद कहा, “12 जून तक, हमने भारत में 126 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है… दर्शक मूवी को देख रहे है और मैं बस उस शक्ति और दर्शकों को धन्यवाद कहना चाहूंगा, जिन्होंने नकारात्मकता को मीलों दूर से हराया.”

हाउसफुल 5 के बारे में

हाउसफुल 5 में कई जाने माने कलाकारों की टोली है. जिसमें संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, निकितिन धीर, चित्रांगदा सिंह जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा और सोनम बाजवा शामिल है.

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुपमा को मुश्किलों से बचाने आएगा अनुज कपाड़िया ? फिर से भर देगा उसकी जिंदगी में प्यार, सामने आया ये VIDEO

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola