Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: पुराना सच जानकर टूटी नियति, हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट, रियो ने बचाई जान

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ट्विस्ट, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में पार्थ की डील में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब रियो उसका पूरा खेल बदल देता है. वहीं दूसरी तरफ नियति को बड़ा सच पता चलता है, जिससे वह टूट जाती है और ध्यान भटकते ही उसका भयानक एक्सीडेंट हो जाता है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में इस एपिसोड में पार्थ एक क्लाइंट को अपना नया डिजाइन दिखाता है. क्लाइंट को डिजाइन पसंद आ जाता है, लेकिन वह तुरंत 10% डिस्काउंट मांग लेता है. पार्थ टेंशन में आ जाता है और लगभग इस घाटे की डील के लिए मानने ही वाला होता है.
रियो की एंट्री ने बदला पूरा खेल
इसी बीच वहां रियो की एंट्री होती है. वह बीच में आकर क्लाइंट से साफ कह देता है कि इस डिजाइन की कीमत कम नहीं होगी, बल्कि 200% बढ़ोतरी के साथ ही डील होगी. रियो क्लाइंट को कहता है कि अगर पसंद नहीं है तो वह किसी और खरीदार के पास जा सकते हैं.
डील फाइनल और पार्थ का झटका
रियो की बात सुनकर पार्थ को लगता है कि उसकी डील पूरी तरह हाथ से निकल गई. वह घर जाकर सबको बताता है कि एक बड़ा क्लाइंट चला गया. लेकिन बाद में बड़ा ट्विस्ट आता है जब मिस्टर मेहता का फोन आता है और पता चलता है कि क्लाइंट 200% मुनाफे पर डील फाइनल करने के लिए तैयार हो गया है. यह सुनकर पार्थ हैरान रह जाता है.
नियति पर भी टूटा कहर
इधर दूसरी तरफ कहानी में बड़ा ड्रामा होता है. नियति को एक पुरानी तस्वीर मिलती है जिसमें करण और नंदिनी की शादी दिखाई देती है. इसके बाद वह छुपकर नंदिनी और तुलसी की बात सुन लेती है, जहां सच्चाई सामने आती है कि करण असल में नंदिनी का पति है.
ध्यान भटकते ही नियति का भयानक एक्सीडेंट
यह सच सुनकर नियति पूरी तरह टूट जाती है. वह रोते हुए वहां से निकल जाती है और गाड़ी चलाते समय उसका ध्यान भटक जाता है. इसी वजह से उसका भयानक एक्सीडेंट हो जाता है.
रियो ने बचाई जान
रियो तुरंत मौके पर पहुंचता है और बेहोश नियति को अस्पताल ले जाता है. जब नियति को होश आता है, तो वह रियो के सामने एक और बड़ा राज खोलने वाली होती है, जिससे कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.
यह भी पढ़ें: Anupamaa: सीरियल में अनुपमा और दिग्विजय की केमिस्ट्री पर उठे सवाल, सचिन त्यागी ने तोड़ी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










