Anupamaa: सीरियल में अनुपमा और दिग्विजय की केमिस्ट्री पर उठे सवाल, सचिन त्यागी ने तोड़ी चुप्पी

अनुपमा में सचिन त्यागी और रूपाली गांगुली, फोटो- इंस्टाग्राम
Anupamaa सीरियल में अनुपमा (रुपाली गांगुली) और दिग्विजय (सचिन त्यागी) की बढ़ती ऑन-स्क्रीन दोस्ती को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे ट्रोल कर रहे हैं, जिस पर अब सचिन त्यागी ने रिएक्शन दिया है.
Anupamaa: टीवी का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है. इस बार वजह है शो में दिख रही अनुपमा और दिग्विजय सूद की दोस्ती. जहां कुछ दर्शक इस बॉन्ड को पसंद कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे लेकर नाराजगी भी जता रहे हैं. इसी बीच दिग्विजय सूद का किरदार निभा रहे अभिनेता सचिन त्यागी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
अनुपमा और दिग्विजय की दोस्ती क्यों बन गई चर्चा का विषय?
शो में दिग्विजय सूद और अनुपमा के बीच एक मजबूत दोस्ती दिखाई जा रही है. दोनों मिलकर ‘लव यू जिंदगी कैफे’ और ‘अनु की रसोई’ चला रहे हैं. धीरे-धीरे दोनों के बीच एक अच्छा बॉन्ड बनता दिख रहा है, जिसे कई लोग पसंद कर रहे हैं. लेकिन दूसरी तरफ कुछ दर्शकों को यह ट्रैक पसंद नहीं आ रहा. उनका कहना है कि शो में बार-बार वही कहानी दोहराई जा रही है, जहां अनुपमा को किसी पुरुष किरदार का सहारा दिखाया जाता है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर इस ट्रैक को लेकर बहस छिड़ गई है.
ट्रोल्स पर क्या बोले सचिन त्यागी?
इन आलोचनाओं पर सचिन त्यागी ने साफ कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर होने वाली निगेटिव बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता. Zoom के साथ खास बातचीत में उन्होंने कहा कि वह और पूरी टीम सिर्फ अपना काम कर रहे हैं और शो की कहानी को आगे बढ़ा रहे हैं. सचिन के मुताबिक, शो के असली और लॉयल दर्शक आज भी इसे बहुत पसंद कर रहे हैं.
उन्होंने साफ कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर सिर्फ निगेटिव बातें ही ढूंढ़ते हैं, लेकिन वह ऐसी बातों को गंभीरता से नहीं लेते.
शो ‘अनुपमा’ के बारे में
‘अनुपमा’ का निर्माण राजन शाही कर रहे हैं. यह शो 2020 में शुरू हुआ था और तब से लगातार टीआरपी में टॉप पर बना हुआ है. शो में रुपाली गांगुली, अल्पना बुच, अरविंद वैद्य, अलका कौशल, शिवम खजुरिया, अद्रिजा रॉय और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं.
फिलहाल शो में अनुपमा की जिंदगी एक नए मोड़ पर है, जहां दिग्विजय उसका मजबूत सहारा बनकर सामने आया है.
यह भी पढ़ें: क्या क्रिकेट के बाद फिल्मों में नजर आएंगे Vaibhav Sooryavanshi? शेखर कपूर की बात ने बढ़ाई चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










