Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परी का मास्टर प्लान, अपने लिए करेगी अलग कमरे की मांग, इस वजह से अजय लड़ेगा अपनी मां से

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Sep 2025 1:46 PM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट ट्रैक, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा परी अपने कमरे में पढ़ाई कर रही होती है, तभी उसकी ननद उसके लिए दूध लेकर आती है. परी जानबूझकर सारा दूध अपने किताबों पर गिरा देती है. दूसरी तरफ अजय की अपनी मां से लड़ाई होगी.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि परी अपनी रिश्ता अजय के साथ तोड़ना चाहती है. इसके लिए वह अजय को अपनी बातों को उलझा लेगी और उसके घर में लड़ाई लगवा देगी. वह अपने ससुराल में कलह करवाएगी. परी, अजय से कहती है कि वह अपनी पढ़ाई के लिए अलग कमरा चाहिए. वह कहती है कि उसे पढ़ाई में कोई डिस्टर्ब ना करें, इसके लिए उसे एक अलग रूम चाहिए. अजय से वह कहती कि उसकी मां उसे पसंद नहीं करती और इसलिए वह उसे अलग कमरा नहीं देगी. अजय उसकी बातों में आ जाता है और वह अपनी मां से बात करने की बात कहता है.

परी के लिए अजय करेगी अपनी मां से लड़ाई

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि अजय अपनी मां से अपनी बहन का कमरा परी को देने के लिए कहता है. इस बात पर घर में लड़ाई होती है. अजय की मां उससे अलग कमरे को लेकर सवाल करती है. अजय कहता है कि परी पढ़ना चाहती है और इस वजह से उसे एक अलग कमरा चाहिए. इस बात पर घर में दोनों मां बेटे के बीच काफी लड़ाई होती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परी अपने कमरे में पढ़ाई कर रही होती है, तभी उसकी ननद उसके लिए दूध लेकर आती है. परी जानबूझकर सारा दूध अपने किताबों पर गिरा देती है और ड्रामा करने लगती है. इसे लेकर उसकी सास और उसकी ननद उसपर गुस्सा करते हैं. तभी अजय आ जाता है और सबकुछ देख लेता है.

अबतक आपने क्या देखा

अब तक आपने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में देखा कि नोइना, मिहिर को लेकर मन ही मन पसंद करने लगी है. हालांकि वह अपनी पसंद को लेकर कंफ्यूज है और वह वापस से अमेरिका जाना चाहती है. मिहिर उसे अपना दोस्त मानता है और उसे अमेरिका जाने से रोकता है. वह उसे विक्रम से मिलवाना चाहता है. वह इस वजह से नोइना और विक्रम को अपने घर डिनर पर बुलाएगा.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘बागी 2’ का दम, जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का हाल

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola