Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Off Air: शो के बंद होने की अफवाहों पर हितेन तेजवानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं हर दिन शूटिंग नहीं कर रहा
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ऑफ एयर पर हितेश तेजवानी ने रिएक्ट किया, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Off Air: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ऑफ एयर होने वाला है, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है. फैंस ये जानकर हैरान हो गए. अब इन पर हितेश तेजवानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Off Air: एकता कपूर का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ वापस आया तो दर्शकों की पुरानी यादें ताजा हो गई. तुलसी-मिहिर को साथ में फिर से छोटे पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. शो ने नयी कहानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. शो ने टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली. सोशल मीडिया पर अब चर्चा है कि शो जनवरी 2026 में 200 एपिसोड पूरे करने पर ऑफ एयर हो जाएगा. फिलहाल मेकर्स ने इसपर अभी तक कुछ नहीं कहा. शो में तुलसी के बेटे का किरदार निभा रहे हितेश तेजवानी ने इसपर रिएक्ट किया.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के ऑफ एयर की खबरों पर हितेन तेजवानी ने क्या कहा?
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के ऑफ एयर होने की अटकलों पर हितेश तेजवानी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक्टर ने कहा, मुझे कोई आइडिया नहीं है क्योंकि मैं नियमित रूप से शूटिंग नहीं कर रहा. अगर मैं सेट पर होता तो मुझे ज्यादा पता होता. मैं वहां कुछ दिनों के लिए हूं और उसके बाद मैं यूएस लौट जाऊंगा, इसलिए मुझे कोई जानकारी नहीं है इस बारे में कि शो ऑफ एयर होगी या नहीं. हितेन ने आगे कहा, जब हमें इस प्रोजेक्ट के लिए कॉल आया तो यह पहले की तरह अनंत सीरीज नहीं होगी. ये लिमिटेड टाइम के लिए है. मुझे नहीं पता कि चैनल और प्रोडक्शन टीम ने अब क्या फैसला ले रही.
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में क्या दिखाया गया?
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में दिखाया गया कि मिहिर अमेरिका से लौटता है. घर में धनतेरस पूजा की तैयारी होती है. तुलसी को लगता है कि कुछ गड़बड़ है और मिहिर उसे नहीं बता रहा. मिहिर उससे अकेले में नोइना को लेकर बात करने की कोशिश करता है, लेकिन हेमंत बीच में आ जाता है. मिहिर फिर टॉपिक बदल देता है. तुलसी को लगता है कि कुछ तो हुआ है और वह सच का पता करने का फैसला करती है.
यह भी पढ़ें- Anupama Twist: प्रेम नहीं अब इस शख्स के प्यार में पागल हुई माही, प्रार्थना देगी उसे चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










