Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी के पति मिहिर से प्यार करती है नोइना, विक्रम के प्रप्रोजल को ठुकराएगी, अंगद की GF को लेकर होगा कंफ्यूजन

Published by : Divya Keshri Updated At : 12 Sep 2025 9:06 AM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी, विक्रम का हौसला बढ़ाती है और नोइना को अगले दिन ही प्रप्रोज कहने के लिए कहती है. विक्रम के रेस्टोरेंट का उद्घाटन होता है और इसमें नोइना भी आती है.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि अंगद अपने पिता मिहिर से बिजनेस के हिसाब-किताब में हेल्प मांगता है. हालांकि मिहिर उसकी मदद करने से मना कर देता है. दूसरी और मिहिर ब्लैक कॉफी नोयना के लिए बनाता है. इस दौरान मिहिर से वह अंगद और मिताली की जोड़ी के बारे में पूछती है. इसपर मिहिर कहता है कि मैचमेकिंग एक संवेदनशील मामला है. नोयना कहती है कि वह मिताली को अपने साथ काम करने के लिए बुलाएगी और ऐसे में अंगद संग उसकी दोस्ती भी हो जाएगी. मिहिर को उसका आइडिया पसंद आता है.

नोइना को प्रप्रोज करने का विक्रम करेगा रिहर्सल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि मिहिर और तुलसी के सामने विक्रम, नोइना को प्रप्रोज करने का रिहर्सल करता है. मिहिर, विक्रम को सलाह देता है और तुलसी को अपना प्रपोजल दिखाता है, जो रोमांटिक अंदाज में जवाब देती है. विक्रम उन्हें साथ देखकर उनकी तारीफ करता है. तुलसी, विक्रम का हौसला बढ़ाती है और नोइना को अगले दिन ही प्रप्रोज कहने के लिए कहती है. दूसरी तरफ विक्रम के रेस्टोरेंट का उद्घाटन होता है. इस दौरान नोइना अपनी बहन के साथ वहां आती है. विक्रम, नोइना को अपने साथ कुछ पल बिताने के लिए कहता है.

विक्रम का प्रप्रोजल ठुकरा देगी नोइना

विक्रम, नोइना को एक रोमांटिक जगह ले जाता है और उसे एक रिंग देकर प्रप्रोज करता है. हालांकि नोइना उसके प्रप्रोजल को रिजेक्ट कर देती है और कहती है वह किसी और से प्यार करती है. विक्रम हैरान हो जाता है उसका जवाब सुनकर और सोचता है कि मिहिर ने उसे इस बारे में क्यों कुछ नहीं बताया. विक्रम उससे मिहिर को लेकर पूछता है कि क्या वह मिहिर से प्यार करती है. दूसरी तरफ वृंदा, अंगद की फाइल लौटा देती है और उससे हाथ मिलाती है. अंगद के दोस्तों को लगता है कि वृंदा उसकी गर्लफ्रेंड है और वह उसे लेकर बात करते हैं. उनकी बातें मिताली सुन लेती है.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah का बड़ा माइलस्टोन, 4500 एपिसोड पूरे होने पर असित मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सम्मान की बात है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola