Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: इस शख्स की वजह से मिहिर चिल्लाएगा तुलसी पर, परी और रणविजय का सच लाएगी सामने वृंदा
Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Sep 2025 12:36 PM
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, 17 September Written Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि तुलसी जब वापस अजय से मिलकर आती है तो मिहिर उसपर चिल्लाता है. वह उसे खरी-खोटी सुनाता है. दूसरी तरफ अंगद की तबीयत खराब हो जाती है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2, 17 September Written Update: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि तुलसी अपने दामाद से मिलने जाती है. परी ने अपने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है. परी के ऐसा बताने के बाद भी तुलसी उससे मिलने जाती है. वह अजय से उसकी स्टोरी के बारे में पूछती है. अजय बताता है कि उस दिन क्या हुआ था और उसने परी पर हाथ उठाया था, लेकिन उसे पीटा नहीं था. तुलसी उसे परी के चेहरे पर जो निशान होते है उसका फोटो दिखाती है. तुलसी उसपर गुस्सा होती है और उसे परी को दोबारा से फोन नहीं करने के लिए कहती है. तुलसी और अजय की सीक्रेट मीटिंग के बारे में मिहिर जान जाता है और गुस्सा होता है.
परी की वजह से होगा तुलसी और मिहिर के बीच लड़ाई
सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि तुलसी और मिहिर के बीच झगड़ा होता है. परी ने तुलसी के अजय से मिलने के बारे में मिहिर को बताया था. तुलसी जब वापस उससे मिलकर आती है तो मिहिर उसपर चिल्लाता है. वह उसे खरी-खोटी सुनाता है. वह कहता है कि तुलसी एक बार फिर से अपनी बेटी को गलत साबित करने की कोशिश कर रही है. परी वहां आकर अपनी मां पर नाराज होती है. वह उससे ऐसा करने की पीछे की वजह पूछती है. ये सुनकर तलुसी बुरी तरह से टूट जाती है.
वृंदा लाएगा रणविजय का सच सबके सामने
अंगद को तेज बुखार होता है और वृंदा उसकी हेल्प के लिए आती है. वह उसे दवाई देती है और उसका ख्याल रखती है. वृंदा उसे डॉक्टर को दिखाने के लिए कहती है, लेकिन अंगद मना कर देता है. वह उसके बगल में बैठकर उसका ख्याल रखती है. तभी परी ऑफिस आती है और अपने भाई को सारी बात बताती है. हालांकि वृंदा को याद आता है कि कैसे परी अपने एक्स बॉयफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात कर रही होती है. वृंदा, परी के प्लान को एक्सपोज करने का प्लान करती है. वह अजय की बेगुनाही साबित करेगी.
यह भी पढ़ें– Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परी बनी मास्टरमाइंड, अपने ससुराल वालों को फंसाया, मिहिर- तुलसी ने ऐसे किया रिएक्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










