Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परी बनी मास्टरमाइंड, अपने ससुराल वालों को फंसाया, मिहिर- तुलसी ने ऐसे किया रिएक्ट

Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Sep 2025 12:15 PM

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का लेटेस्ट एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि वृंदा इस बात से परेशान है कि उसकी मां उसे सुहास से शादी करने के लिए कह रही है. उसे समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करें. दूसरी तरफ तुलसी और मिहिर, परी को रोते देख परेशान हो जाते हैं.

विज्ञापन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 15 September Written Update: सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रोते-रोते परी घर आती है. तुलसी उसकी हालत देखकर हैरान रह जाती है. परी अपने पति अजय पर मारपीट का आरोप लगाती है. हालांकि परी झूठ बोल रही होती है. उसने ही उसके परिवार पर झूठा आरोप लगाया. परी की वजह से अजय की बहन प्रिया का रिश्ता टूट गया. उसने ही अक्षय को भड़काया, जिसके बाद उसने शादी का प्रप्रोजल ठुकरा गिया. अजय ने परी पर हाथ उठा दिया था, लेकिन वह बीच में रुक गया. परी ये सब का बहाना लेकर अपने घर जाती है.

परी ने अपने ससुराल वालों को फंसाया

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दिखाया जाएगा कि परी की हालत देखकर तुलसी बहुत गुस्सा हो जाती है. वह अजय का फोन पर बहुत डांटती है. अंगद, ऋतिक, मिहिर, तुलसी और परी अजय के घर जाते हैं. अंगद, अजय का कॉलर पकड़ लेता है और मिहिर भी उसपर अपना गुस्सा निकालता है. वह परी को तकलीफ देने पर उसके ससुराल वालों पर गुस्सा करते हैं. तुलसी कहती है कि उसने अपनी बेटी को ससुराल में तालमेल करना सिखाया है, लेकिन घेरलू हिंसा का सामना करने पर चुप नहीं रहने के लिए कहा है. इंदिरा उनको सबकुछ सच बताती है. इस पर परी खुद को कोसने लगती है. परी कहती है अगर वह अपने ससुराल में रही तो वह खुद को कुछ कर लेगी.

अजय को कोर्ट ले जाने का फैसला करेगी तुलसी

तलुसी अपनी बेटी पर को अपने घर ले जाने का फैसला करती है. इंदिरा उसे रोकती है, लेकिन तुलसी उसकी बात नहीं सुनती. तुलसी और मिहिर, अजय और उसके परिवार के खिलाफ कोर्ट में जाने कै फैसला करते हैं. नोइना ये सब ड्रामा देखती है. दूसरी तरफ वृंदा इस बात से परेशान है कि उसकी मां उसे सुहास से शादी करने के लिए कह रही है. उसे समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करें.

यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परी अपने ससुराल में करेगी हंगामा, चलेगी ऐसी चाल की टूटेगा प्रिया का रिश्ता, फिर भी बेचारी बनेगी तुलसी की बेटी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola