Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: परी ने रचा नया षड्यंत्र, तो मिहिर और तुलसी के रिश्ते पर आएगा बड़ा संकट

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अपकमिंग एपिसोड, फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर की बेटी परी ने अब नया षड्यंत्र रच दिया है. नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में मिहिर और तुलसी के रिश्ते पर आएगा बड़ा संकट. जानें पूरी डिटेल.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी का पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 हर एपिसोड के साथ दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा रहा है. कहानी में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं, और तुलसी की जिंदगी में मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. ऐसे में आइए बताते हैं आने वाले एपिसोड में क्या कुछ ड्रामा होने वाला है और इससे तुलसी-मिहिर के रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा.
अबतक के एपिसोड में क्या हुआ?
तुलसी ने अजय के परिवार को घरेलू हिंसा के झूठे केस से बचाने में अहम भूमिका निभाई. हालांकि, मिहिर और परी के खिलाफ खड़ा होना तुलसी को भारी पड़ गया. कोर्टरूम ड्रामा के बाद जब तुलसी घर लौटीं, तो मिहिर गुस्से में उन पर भड़क गया. इस बीच तुलसी ने परी से सच बताने की मांग की.
लेकिन परी ने सबके सामने ऐसा जाल बुन दिया कि दोषी तुलसी ही नजर आने लगीं. उसने रोते-रोते बेहोश होने का नाटक किया और मिहिर के सामने तुलसी को ही गलत साबित कर दिया. गुस्से में मिहिर ने तुलसी का हाथ झटक दिया और घर छोड़कर चला गया.
परी ने रची नई साजिश
मिहिर और तुलसी के बीच दरार डालने के लिए परी ने नोयोना को भी बीच में लाने की साजिश रची. उसने नोयोना को फोन करके बताया कि मिहिर घर छोड़कर ऑफिस चला गया है और वह परेशान है. दरअसल, परी को पता चल गया था कि नोयोना मिहिर से प्यार करती है और इसी वजह से मुंबई शिफ्ट हुई है.
अपकमिंग एपिसोड का ट्विस्ट
आगामी नवरात्रि स्पेशल एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तुलसी मिहिर को मनाने के लिए खाना लेकर उसके ऑफिस जाती है. लेकिन वहां उसे नोयोना के साथ मिहिर को देखकर झटका लगता है.
अब देखने वाली बात होगी कि क्या परी की इस नई चाल से तुलसी और मिहिर का रिश्ता टूट जाएगा? या तुलसी लगाएगी कोई नई तरकीब, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चल ही जायेगा.
यह भी पढ़े: Jailer 2 Release: रजनीकांत ने ‘जेलर’ की रिलीज पर तोड़ी चुप्पी, बताया कब थिएटर्स में आ सकती है फिल्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










