ePaper

Kundali Bhagya Upcoming Episode : करण ने प्रीता के लिए सरला से किया ये वादा, सबके सामने खुला चोर वाला राज

Updated at : 16 Feb 2021 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Upcoming Episode : करण ने प्रीता के लिए सरला से किया ये वादा, सबके सामने खुला चोर वाला राज

Kundali Bhagya Upcoming Episode : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. प्रीता सोयी होती है तभी आधी रात में करण उससे मिलने आता है. लेकिन सरला और जानकी को लगता है कि उनके घर में कोई चोर घुस आया है. इसी गलतफहमी में प्रीता के कमरे में सब उस चोर को खोजने चले जाते है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शर्लिन पृथ्वी के फोन का इंतजार करती है, लेकिन वो उसे कोई फोन नहीं करता. इस बात पर वो बहुत गुस्सा हो जाती है. तभी माहिरा आकर उसे बताती है कि करण प्रीता के घर गया है और वो बहुत गुस्से में था. इधर सरला को पता चल जाता है कि उनके घर पर करण था और वो चोर नहीं हो सकता.

सरला करण को अपने घर देखकर चौंक जाती है. प्रीता उससे कहती है तुम्हें जो कुछ भी कहना है अब मां के सामने कह दो. सरला कहती है कि तुम्हारे आने से प्रीता के चेहरे पर मुस्कान है. करण सरला से वादा करता है कि प्रीता के साथ दोबारा वो सब उस घर में नहीं होगा. वो ये भी कहता है कि उसे प्रीता पर उसे पूरा यकीन है.

Also Read: Kundali Bhagya की ‘प्रीता’ मोनोकिनी में दिखीं बेहद बोल्‍ड, होश उड़ा देगा श्रद्धा आर्या का ये अंदाज

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि माहिर करण को अकेले देख कर खुश हो जाती है और कहती है कि वो उसके लिए वैलेंटाइन पर कुछ स्पेशल प्लान करेगी. इधर रात में प्रीता जब सोई होती है तो उससे करण चुप कर मिलने आता है. प्रीता पहले उसे चोर समझ मारने लगती है. फिर जब उसे पता चलता है की वो करण है तो वो उसे हग कर लेती है.

अब तक आपने देखा कि सरला प्रीता से कहती है कि वा उसके दिल का हाल जानती है. वो लूथरा हाउस में सबका इतना ख्याल रखती है, लेकिन उसके बारे में कोई नहीं सोचता. इसलिए वो प्रीता को अपने साथ ले आई. सरला प्रीता से कहती है कि अब वो तभी लूथरा हाउस जाएगी जब हर कोई तुझ पर विश्वास करेगा. प्रीता करण को याद कर रोने लगती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola