ePaper

Kundali Bhagya की 'प्रीता' मोनोकिनी में दिखीं बेहद बोल्‍ड, होश उड़ा देगा श्रद्धा आर्या का ये अंदाज

Updated at : 16 Feb 2021 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya की 'प्रीता' मोनोकिनी में दिखीं बेहद बोल्‍ड, होश उड़ा देगा श्रद्धा आर्या का ये अंदाज

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya bold photo, shraddha arya images : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं. श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने ब्राइडल फोटोशूट से फैंस की नींद उड़ा दी थी. अब एक्ट्रेस ने अपनी सुपर हॉट फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya bold photo : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) की प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) काफी खूबसूरत और स्टाइलिश हैं. श्रद्धा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने ब्राइडल फोटोशूट से फैंस की नींद उड़ा दी थी. अब एक्ट्रेस ने अपनी सुपर हॉट फोटो पोस्ट की है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है.

श्रद्धा आर्या ने अपनी लेटेस्ट तसवीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं. इस तसवीर में वो बेड पर बैठी दिख रही है और उन्होंने ट्यूब मोनोकिनी पहना हुआ है. लेमन कलर के इस आउटफिट में श्रद्धा बहुत बोल्ड दिख रही है. ओपन हेयर उनका लुक देखने लायक है. उनके सामने रेड वेलवेट केक रखा है. इसे शेयर कर कैप्शन में एक्ट्रेस लिखती है, हां, मैं सजावट देख रही हूं. हैप्पी वैलेंटाइन्स डे.

https://www.instagram.com/p/CLRoAUEF0r9/

एक्ट्रेस की लेटेस्ट फोटो पर खूब सारे कमेंट्स आ रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘कड़क.’ एक यूजर ने लिखा, ‘हाय गर्मी.’ एक यूजर ने लिखा, ‘शोला है आप.’ एक यूजर ने लिखा, ‘हमें तुम से प्यार कितना ये हम नहीं जानते, मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना.’ एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ‘उफ.’ कई यूजर्स उस पर फायर इमोजी बनाकर कमेंट कर रहे है. साथ ही इसपर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है.

https://www.instagram.com/p/CKVT-tnlvIk/

इससे पहले श्रद्धा ने अपनी ब्राइडल लुक में फोटो शेयर किया था, जो फैंस को खूब पसन्द आई थी. बता दें कि श्रद्धा टेलीविजन पर ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ सीरियल भी कर चुकी हैं. श्रद्धा आर्य दिल्ली से हैं, और उन्होंने इकोनॉमिक्स में एमए कर रखा है. श्रद्धा 2005 में मुंबई आ गई थीं, और उन्होंने यहां सिनेस्टार्स की खोज में हिस्सा लिया था. ‘ड्रीम गर्ल’ में उनका रोल नेगेटिव था, जिसके लिए उन्हें अवार्ड मिला था. तमिल, तेलुगु और कन्नड़ मूवीज में एक्टिंग कर चुकीं श्रद्धा आर्या को लंबे समय से हिंदी फिल्मों में किसी बड़े ब्रेक का इंतजार है.

https://www.instagram.com/p/CK1A-VlFmDv/

श्रद्धा की पर्सनल लाइफ के बारे में बताएं तो उन्होंने साल 2019 में वो रिएलिटी शो नच बलिए में हिस्सा लिया था. उन्होंने खुलासा किया था कि वो जालंधर बेस्ड बिजनेसमैन आलम मक्कर को डेट कर रही हैं. इससे पहले श्रद्धा ने कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात नहीं की थी. शो के दौरान दोनों कई बार अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘हर किसी को टप्पू…’ बबीता जी की तसवीर देख बोले फैंस, शिमर ड्रेस में एक्ट्रेस दिखीं बेहद हॉट

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola