ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : मां सरला को बचाने के लिए करण से प्रीता ने मांगा ये तोहफा, आने वाला है नया मोड़

Updated at : 28 Nov 2020 7:39 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : मां सरला को बचाने के लिए करण से प्रीता ने मांगा ये तोहफा, आने वाला है नया मोड़

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kumkum Bhagya) में माहिरा औऱ शर्लिन ने अपनी चाल से प्रीता के सामने नई मुसीबत ला दी है. सरला के ऊपर दोनों बहुत बड़ा आरोप लगाती है, जिसे सुन पूरा लूथरा हाउस हैरान हो जाता है. सरला पर जहर देने और शर्लिन के बच्चे को मारने का आरोप लगाती है, जिसके कारण पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kumkum Bhagya) में माहिरा औऱ शर्लिन ने अपनी चाल से प्रीता के सामने नई मुसीबत ला दी है. सरला के ऊपर दोनों बहुत बड़ा आरोप लगाती है, जिसे सुन पूरा लूथरा हाउस हैरान हो जाता है. सरला पर जहर देने और शर्लिन के बच्चे को मारने का आरोप लगाती है, जिसके कारण पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सरला को पुलिस गिरफ्तार करके जेल ले जाती है. जानकी आंटी लूथरा हाउस आकर खूब हंगामा करती है, औऱ सरला के बारे में सबको बताती है. ऋषभ शर्लिन से पूछता है कि उसने ऐसा क्यों किया. शर्लिन ऋषभ से कहती है कि सरला के खाये लड्डू की वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई थी.

माहिरा ऋषभ को बताती है कि सरला ने लड्डू में जहर मिलाकर उसके बच्चे को मारने की कोशिश की. ये सुनकर करण उसे पूछता है कि उसके पास इसका कोई सबूत है क्या. माहिरा शर्लिन का साथ देती हुए कहती है कि उन लड्डू में जहर था इस वजह से प्रीता की भी तबीयत खराब हो गई थी.

Also Read: Anupama Spoiler Alert : वनराज ने लगाया अनुपमा पर इतना बड़ा आरोप, काव्या से अफेयर के बारे में कह दी ये बात

शर्लिन कहती है कि उसे डॉक्टर ने बताया है कि उसके शरीर में जहर है औऱ वो लड्डू की वजह से ही है. वहीं, वो इस बात पर सबको यकीन करवा देती है. ये सब सुनकर प्रीता परेशान हो जाती है औऱ वो सरला से मिलने जेल जाती है. सरला उसे बताती है कि माहिरा औऱ शर्लिन ने उसे फंसाया है. इधर करवा चौथ करने के बाद गिफ्ट में प्रीता अपनी मां सरला को जेल से छुड़ाने के लिए करण से कहती है, जिसे वो मान लेता है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि करण और ऋषभ यह मानने से इंकार कर देंगे कि सरला इस हद तक इस तरह का घटिया काम कर सकती है. इधर करण को लगता है कि शर्लिन प्रेग्‍नेंट नहीं है और वह नाटक कर रही है. जिसके बाद शर्लिन खूब सारा ड्रामा करती है औऱ दादी को समझाने की कोशिश करती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola