ePaper

Anupama Spoiler Alert : वनराज ने लगाया अनुपमा पर इतना बड़ा आरोप, काव्या से अफेयर के बारे में कह दी ये बात

Updated at : 27 Nov 2020 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : वनराज ने लगाया अनुपमा पर इतना बड़ा आरोप, काव्या से अफेयर के बारे में कह दी ये बात

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) का टीआरपी लिस्ट में दबदबा कायम है. इस हफ्ते भी शो नंबर 1 पर है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज औऱ काव्या के अफेयर के बारे में सुनकर सारा शाह परिवार टूट गया है. बा वनराज को इस हरकत के लिए थप्पड़ मारती है. साथ ही अनुपमा से माफी मांगती है कि उसने हमेशा उसे खरी- खोटी सुनाई.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) का टीआरपी लिस्ट में दबदबा कायम है. इस हफ्ते भी शो नंबर 1 पर है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज औऱ काव्या के अफेयर के बारे में सुनकर सारा शाह परिवार टूट गया है. बा वनराज को इस हरकत के लिए थप्पड़ मारती है. साथ ही अनुपमा से माफी मांगती है कि उसने हमेशा उसे खरी- खोटी सुनाई.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा वनराज से पूछती है कि उसने ऐसा क्यों किया. इस पर वनराज कहता है कि उसे पढ़ी- लिखी हुई पत्नी चाहिए थी, लेकिन उसे अनुपमा मिली. वो अनुपमा की बेइज्जती करता है, जिसे सुन पूरे घरवाले शॉक्ड हो जाते है. वनराज कहता है कि इसलिए मैंने घर के बाहर अपनी खुशी खोज ली औऱ काव्या के साथ अफेयर किया. वो अनुपमा को कहता है कि तुम्हारी वजह से मेरा परिवार आज मेरे खिलाफ है.

वनराज लगातार अनुपमा पर कई इल्जाम लगाता है और घरवाले उसे रोकने की कोशिश करते है. बाबूजी कहते है कि गलती तूने की और इल्जाम तू अनुपमा पर लगा रहा है. तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो जाती है और सारे घरवाले उन्हें संभालने लगते है. वनराज को बाबूजी घर से जाने के लिए कहते है.

Also Read: भोजपुरी की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं रानी चटर्जी, जानिये मोनालिसा, आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए लेती हैं कितनी फीस

वनराज काव्या को फोनकर बताता है कि अनुपमा ने उसके पूरे परिवार को भड़काया है. काव्या कहती है चाहे कोई भी उसका साथ दे या ना दें, लेकिन वो उसके साथ हमेशा है. इधर अनुपमा समर, पारितोष को समझाती है कि वो चाहे कैसे भी हो, लेकिन एक पिता का फर्ज उन्होंने अच्छे से निभाया है.

अनुपमा से डॉली कहती है कि वो जानती है कि उसके भाई वनराज ने बहुत बड़ी गलती की है. वो अनुपमा से कहती है कि लेकिन प्लीज आप भाई से अलग मता होना. ये सुनकर अनुपमा चौंक जाती है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि घर पर वनराज वापस आता है और सबसे वो नजरें नहीं मिला पाता. बा उसे थप्पड़ मारती है औऱ कहती है कि मुझे शर्म आ रही है तुझे अपना बेटा बताते हुए.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola