ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा ने प्रीता को किया किडनैप, करण के साथ अब होने वाला है ये...

Updated at : 24 Dec 2020 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : माहिरा ने प्रीता को किया किडनैप, करण के साथ अब होने वाला है ये...

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) में इन दिनों करण और प्रीता का रोमांस दर्शकों को देखने मिल रहा है. माहिरा औऱ शर्लिन पूरी कोशिश में लगी हुई है कि किसी तरह वो दोनों का हनीमून खराब कर दें. इधर करण औऱ प्रीता एक-दूसरे के साथ होटल में डांस करते है. ये सब देखकर माहिरा जल-भुन जाती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) में इन दिनों करण और प्रीता का रोमांस दर्शकों को देखने मिल रहा है. माहिरा औऱ शर्लिन पूरी कोशिश में लगी हुई है कि किसी तरह वो दोनों का हनीमून खराब कर दें. इधर करण औऱ प्रीता एक-दूसरे के साथ होटल में डांस करते है. ये सब देखकर माहिरा जल-भुन जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया माहिरा करण को नशे की गोलियां देने में कामयाब हो जाती है. ये प्लान दरअसल, शर्लिन ने माहिरा को दिया था. उसे बताया था कि ऐसा करने से वो उसके करीब आ जाएगा औऱ प्रीता समझकर उससे रोमांस कर लेगा. जिसके बाद वो करण को फंसा कर शादी कर सकती है.

इधर सृष्टि औऱ समर मानली पहुंच कर माहिरा का प्लान पता करने में लगे हुए है. इधर माहिरा शर्लिन और प्रीता का आमना-सामना हो जाता है. प्रीता उससे कहती है कि आखिर कार तुम मेरा हनीमून खराब करने के लिए यहां तक आ गई. तभी शर्लिन प्रीता के पीछे जाकर उसके सिर पर वार करती है.

Also Read: Anupama Spoiler Alert : राखी ने चली नई चाल, पारितोष के सामने रखा ये बड़ा प्रपोजल, अनुपमा हुई शॉक्ड

प्रीता बेहोश हो जाती है औऱ माहिरा- शर्लिन उसे मिलकर किडनैप कर लेते है. इसके अलावा दोनों उसे कमरे में बंद कर देते है, ताकि वो होश में आने के बाद बाहर ना आ पाए. इधर माहिरा अपने प्लान को अंजाम देने में लग जाती है. अब करण माहिरा को पहचान पाता है या नहीं ये तो आने वाला एपिसोड ही बता पाएगा.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता रिसेप्शन पर जाती है और उसे पता चलता है कि माहिरा उनके सामने वाले कमरे में ठहरी हैं. अब प्रीता और करण एक मास्क पार्टी में जाते हैं, जिसमें होस्ट कपल्स के लिए पेपर डांस का आयोजन करते हैं. दोनों कागज के एक छोटे से टुकड़े पर डांस करने के लिए तैयार हो जाते हैं, उनका रोमांटिक डांस माहिरा देखकर जल-भुन जाती है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola