ePaper

Anupama Spoiler Alert : राखी ने चली नई चाल, पारितोष के सामने रखा ये बड़ा प्रपोजल, अनुपमा हुई शॉक्ड

Updated at : 25 Dec 2020 6:45 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : राखी ने चली नई चाल, पारितोष के सामने रखा ये बड़ा प्रपोजल, अनुपमा हुई शॉक्ड

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस का सुपरहिट शो 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों लगातार टीआरपी की रेस में नंबर वन पर है. जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा को स्कूल में जॉब मिल गई. वहीं, वनराज की हालत खराब होती जा रही है. उसकी जॉब खतरे में है. इस बात से वनराज बेहद परेशान है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ (Anupama) इन दिनों लगातार टीआरपी की रेस में नंबर वन पर है. जारी ट्रैक के अनुसार, अनुपमा को स्कूल में जॉब मिल गई. वहीं, वनराज की हालत खराब होती जा रही है. उसकी जॉब खतरे में है. इस बात से वनराज बेहद परेशान है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राखी किंजल और पारितोष की शादी की बात करती है औऱ बताती है कि किंजल को हमेशा से डेस्टिनेशन वेडिंग चाहिए था. इसे लेकर किंजल कहती है वो ऐसा पहले चाहती थी, लेकिन अब ऐसा बिल्कुल नहीं है. उसे समझ आ गया है कि असली खुशी अपनों के साथ होती है.

किंजल की बातें सुनकर राखी बेहद गुस्सा हो जाती है और अनुपमा को खूब खरी खोटी सुनाती है. वो उससे कहती है कि उसने उसकी बेटी को फंसा लिया है. इधर बा वनराज से कहती है कि वो शादी से पहले दो-तीन दिन पहले से आकर रहें. वनराज बा की बात मान जाता है. काव्या ये बात जानकर कहती है कि शादी में दोनों साथ जाएंगे वरना कोई नहीं जाएगा. लेकिन वनराज उसे मना कर देता है.

Also Read: Naagin 5 : वीर करेगा बानी से यूं अपने प्यार का इजहार, वायरल हो रहा है ये बोल्ड VIDEO

अगले दिन बाबूजी अखबार में पढ़ते है कि पारितोष राखी के कंपनी का नया एमडी होने वाला है. तोषू ये जानकर खुश हो जाता है. लेकिन किंजल उसे समझाती है कि ये सब उसकी मां ने जान बूझकर किया है और उसे तबतक ये पोस्ट स्वीकार नहीं करना चाहिए जब तक वो इसके लायक ना हो जाता है. राखी इसपर शाह परिवार वालों का रिएक्शन का वेट करती है, लेकिन इस बार भी उसका प्लान फेल हो जाता है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रिंसिपल से जाकर मिलती है औऱ जॉब की बात करती है. प्रिंसिपल को अनुपमा यकीन दिलाती है कि वो ये जॉब अच्छे से करेगी औऱ उनका विश्वास दोबारा नहीं तोड़ेगी. अनुपमा प्रिंसिपल को बताती है कि उसे नौकरी की सख्त जरूरत है क्योंकि उसके ऊपर अपने बच्चों, बा, बाबूजी की जिम्मेदारी है. प्रिंसिपल अनुपमा को नौकरी दे देती है और ये जानकर समर बेहद खुश हो जाता है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola