ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण ने इस वजह से प्रीता को घर से निकाला, माहिरा के साथ शादी करने का लिया फैसला!

Updated at : 29 Dec 2020 3:09 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : करण ने इस वजह से प्रीता को घर से निकाला, माहिरा के साथ शादी करने का लिया फैसला!

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. माहिरा अपने प्लान में कामयाब होती है औऱ करण को नशे की गोलियां दे देती है. लेकिन आगे एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कुछ ऐसा होता है कि वो अपने ही प्लान में फंस जाती है और इस कारण पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. माहिरा अपने प्लान में कामयाब होती है औऱ करण को नशे की गोलियां दे देती है. लेकिन आगे एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कुछ ऐसा होता है कि वो अपने ही प्लान में फंस जाती है और इस कारण पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शर्लिन सपना देखती होती है कि लूथरा हाउस में करण और माहिरा पहुंचते है. जिसके बाद सब उनसे पूछते है कि करण औऱ प्रीता कहां है. करण बताता है कि कल रात माहिरा को कुछ गुंडे छेड़ रहे थे, जिसके बाद वो उसे बचाता है. करण कहता है कि उसने ज्यादा पी रखी थी, जिसकी वजह से वो माहिरा के काफी क्लोज चला गया.

करण की बातें सुनकर सब कोई चौंक जाते है. तभी प्रीता आती है और करण उससे कहता है कि उसे वो माफ कर दें और अपने घर चली जाए. करण कहता है कि अब वो माहिरा से शादी करने वाला है. प्रीता कहती है उसने करण से धोखे से शादी नहीं की. उसने महेश पापा की जान बचाने के लिए करण से शादी की. माहिरा कहती है कि उसने करण को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उसकी एक ना सुनी.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘बबीता जी’ ने हॉट अंदाज से जीता फैंस का दिल,
भिड़े की बेटी ‘सोनू’ शिमरी ड्रेस में दिखीं काफी दिलकश

तभी शर्लिन जाग जाती है और खुश हो जाती है कि प्रीता अब लूथरा हाउस से चली जाएगी. इधर करण के कमरे में पुलिस आती है और माहिरा को गिरफ्तार करके ले जाती है. माहिरा पुलिस को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन पुलिसवाले उसकी बात नहीं सुनते. क्या माहिरा को पुलिस छोड़ देती है या नहीं, ये तो आने वाला एपिसोड ही बताएगा.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि माहिरा करण के पानी में नशे वाली गोली मिला देगी, जिसे पीकर उसे कुछ होश नहीं रहेगा. माहिरा ऐसे बर्ताव करेगी कि करण उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा है. वो करण के साथ रोमांस करने की कोशिश करती है ताकि ये सब कैमरे में रिकॉर्ड हो जाए.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola