TRP कम मिलने पर इन शोज पर लगा ताला, दर्शकों को नहीं कर पाया इम्प्रेस, मेकर्स को हुआ नुकसान

Updated:
विज्ञापन
shows going off air

shows going off air

टीवी की दुनिया में कई सीरियल्स शुरू होते हैं, जिसकी कहानी दर्शकों के दिल को छू जाती है. वहीं, कई ऐसे शोज भी है, जो दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाती. आपतो बताते हैं ऐसे शोज जिनपर ताला लगने वाला है.

विज्ञापन

ऐसे कई शोज है, जिसकी कहानी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाती और ना ही टीआरपी बटोर पाती है. उन शोज का हाल ऐसा होता है कि वो कुछ ही महीनों में बंद हो जाते हैं.

Kuch Reet Jagat Ki Aisi Hai Off Air
Kuch reet jagat ki aisi hai off air

सोनी टीवी का सीरियल ‘कुछ रीत जगत की ऐसी’ 3 महीने पहले ही शुरू हुआ था. हालांकि शो ने दर्शकों को बोर कर दिया और अब ये ऑफ-एयर होने वाला है. शो की एक्ट्रेस अनुपमा सोलंकी ने इसे लेकर कन्फर्म कर दिया है. बता दें कि इसमें मीरा देओस्थले और जान खान मुख्य रोल निभाते हैं.

Pandya Store
Pandya store

‘पंड्या स्टोर’ भी बंद होने वाला है और शो में धवल का रोल निभा रहे रोहित चंदेल ने इस बात को कन्फर्म कर दिया है. रोहित ने बताया कि चैनस इस शो को बंद कर रही है. गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही इसमें 7 सात का लीप आया था और नये कैरेक्टर्स की एंट्री हुई थी.

Imlie Off Air
Imlie off air

‘इमली’ सीरियल भी बंद हो चुका है. अचानक इस शो के बंद होने के कारण फैंस उदास हो गए थे. हालांकि शो टीआरपी नहीं बटोर पा रहा था. बता दें कि शो ने चार सालों तक दर्शकों को एंटरटेन किया था. ये शो सुम्बुल तौकीर खान, गशमीर महाजनी और मयूरी देशमुख के साथ शुरू हुआ था.

Shrimad Ramayan
Shrimad ramayan

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीमद रामायण भी बंद होने वाला है. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कन्फर्म नहीं बताया गया है. कहा जा रहा कि शो जून या जुलाई में शो ऑफ-एयर हो जाएगा.

Meetha khatta pyar hamara

शो मीठा खट्टा प्यार हमारा को लेकर कहा जा रहा है कि शो ऑफ एयर होने वाला है. इसमें अविनाश मिश्रा और आर्ची सचदेवा लीड़ रोल में दिख रहे हैं. हालांकि कन्फर्म कहा नहीं गया है.

Shrimad Ramayan: क्या जून में बंद हो जाएगा श्रीमद रामायण, भगवान राम बने सुजय रेउ बोले- जिस भी दिन ऑफ-एयर…

Pandya Store के ऑफएयर होने पर धवल ने तोड़ी चुप्पी, रोहित चंदेल बोले- शो के अचानक बंद…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola