Shrimad Ramayan: क्या जून में बंद हो जाएगा श्रीमद रामायण, भगवान राम बने सुजय रेउ बोले- जिस भी दिन ऑफ-एयर…

Shrimad Ramayan
एक्टर सुजय रेउ ने श्रीमद रामायण के ऑफ-एयर होने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, लोग मुझसे भी इसके बारे में पूछ रहे है, लेकिन मेरे पास कोई जानकारी नहीं है.
Shrimad Ramayan: सोनी टीवी पर आने वाला श्रीमद रामायण दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. ये शो इसी साल जनवरी में टीवी पर शुरू हुआ था. इसमें सुजय रेउ भगवान राम के किरदार में दिखे हैं और प्राची बंसल माता सीता के रोल में दिखी है. श्रीमद रामायण हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर बेस्ड है. कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि ये ऑफ-एयर होने वाला है. अब इसपर सुजय ने चुप्पी तोड़ी है. जानिए उन्होंने क्या कहा.
श्रीमद रामायण नहीं होगा ऑफ-एयर
श्रीमद रामायण में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि भगवान हनुमान लंका पहुंच गए है और लंका के अंदर घुसने का तरीका खोज रहे हैं. वहीं, सुजय रेउ ने ईटाइम्स से बातचीत में शो के ऑफ-एयर होने को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा कि, मैंने भी ऑफ-एयर होने की खबरें पढ़ी और सुनी है. लोग मुझसे भी इसके बारे में पूछ रहे है, लेकिन मेरे पास कोई जानकारी नहीं है. एक्टर ने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि ये शो जून में ऑफ-एयर हो सकता है, क्योंकि अभी कई सीक्वेंस बचे हुए है.
Also Read- Ramayana: ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात
सुजय रेउ ने फैंस से की ये अपील
सुजय रेउ ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, सुंदरकांड शुरू होने वाली है, वो युद्धकांड होना बाकी है, जहां सारे एक्शन सीक्वेंस दिखाए जाएंगे. अभी बहुत कुछ दिखाने बाकी है. साथ ही एक्ट्रस ने दर्शकों के लिए मैसेज दिया कि, मुझे लगता है कि दर्शकों को अभी इन ऑफ-एयर अफवाहों पर ध्यान नहीं लगाना चाहिए. उन्हें सिर्फ एपिसोड देखना चाहिए और एंजॉय करना चाहिए. वहीं, सुजय ने बताया कि श्रीमद रामायण उनके करियर में में सबसे बड़ा मील का पत्थर रहा है. जब भी ये शो ऑफ-एयर होगा, मैं जरूर इमोशनल हो जाऊंगा क्योंकि ये शो मेरे बाकी शोज से अलग है. वहीं, नितेश तिवारी भी रणबीर कपूर को लेकर रामायण फिल्म बना रहे हैं.
साल 2024 में टीवी पर मचेगा धमाल, शुरू होंगे ये 5 नए सीरियल्स, मिलेगा फुल ऑन एंटरटेनमेंट
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




