Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के शो में अनुपमा के अनुज नहीं बल्कि ये एक्टर आ सकते हैं नजर, जान लें नाम
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Mar 2025 2:03 PM
Paras Kalnawat in Khatron Ke Khiladi 15
Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर कई अपडेट्स सामने आते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा सीरियल में समर की भूमिका निभाने वाले पारस भाग ले सकते हैं.
Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी सबसे लोकप्रिय एडवेंचर बेस्ड रियलिटी शो में से एक है, जिसने दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखा है. रोहित शेट्टी अपकमिंग सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे. इधर मेकर्स बड़े-बड़े सेलिब्रिटी को अप्रोच कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने अंकित गुप्ता, एरिका फर्नांडिस, सुरभि ज्योति, एल्विश यादव, गौतम गुलाटी, मल्लिका शेरावत, दिग्विजय सिंह, सिद्धार्थ निगम, बसीर अली, चुम दरंग और अविनाश मिश्रा जैसे सेलेब्स से संपर्क किया है. हालांकि, वह शो में भाग लेंगे या नहीं इसपर संशय बना हुआ है. अब अनुपमा के एक एक्टर का नाम भी सामने आ रहा है.
अनुपमा में समर का रोल निभाने वाले पारस रियालिटी शो में आ सकते हैं नजर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुपमा में समर की भूमिका निभाने वाले पारस कलनावत को खतरों के खिलाड़ी 15 के निर्माताओं ने संपर्क किया है, लेकिन वह पार्टिसिपेट करेंगे या नहीं इसपर संशय बना हुआ है. पारस वर्तमान में कुंडली भाग्य में नजर आ रहे हैं और उन्होंने राजवीर “रुद्राक्ष” अरोड़ा लूथरा की भूमिका निभाई है.
खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर बने करण वीर मेहरा
खतरों के खिलाड़ी सीजन 14, 2024 में खत्म हुआ और करण वीर मेहरा शो के विजेता बनकर उभरे. वहीं, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार और शालीन भनोट फाइनल में थे. पहले, रिपोर्ट्स कहा गया कि मोहसिन खान और ईशा सिंह खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए बातचीत कर रहे थे, लेकिन इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कलाकार ने इस रिजेक्ट कर दिया. अपकमिंग सीजन मई के आसपास फिल्माया जाएगा और इस साल जून या जुलाई में कलर्स टीवी पर शो का प्रीमियर होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें- Salaar Re Release Collection: प्रभास की सालार ओपनिंग डे पर मचाएगी गदर, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










