Khatron Ke Khiladi 15: बिग बॉस 18 के इस मजबूत कंटेस्टेंट की हुई रोहित शेट्टी के शो में एंट्री, झनक के ये एक्टर भी आएंगे नजर

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 16 Feb 2025 2:26 PM

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15: Digvijay Rathee, Rohit Shetty and Krushal Ahuja

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का चर्चित स्टंट शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' को लेकर 'बिग बॉस 18' के कंटेस्टेंट ध्रुव राठी का नाम सामने आ रहा है. इसके अलावा मेकर्स ने 'झनक' फेम क्रुशाल आहूजा का भी नाम अप्रोच किया गया है.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का खतरनाक और रोमांचक रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ अपने सीजन 15 के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने को तैयार है. इसके आखिरी सीजन ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में ‘बिग बॉस 18’ के विनर करणवीर मेहरा ने ट्रॉफी अपने नाम की थी. अब 15वें सीजन की तैयारी भी शुरू हो गई है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आने शुरू हो गए हैं. इसी बीच शो से दो नया नाम जुड़ता नजर आया है, जिसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट शो को लेकर और भी ज्यादा बढ़ जाएगी.

स्टंट शो में होंगे दिग्विजय राठी?

सलमान खान के विवादित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ से हर सीजन कई कंटेस्टेंट्स को खतरों के खिलाड़ी के लिए अप्रोच किया जाता है. कई बात तो खुद रोहित शेट्टी शो में आकर किसी एक कंटेस्टेंट को खिलाड़ी के रूप में चुनते हैं, लेकिन इस सीजन (बिग बॉस 18) में ऐसा नहीं हुआ था. हालांकि, अब रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस 18’ के एक सदस्य को अपने शो के लिए अप्रोच किया है. यह सदस्य और कोई नहीं, बल्कि ‘बिग बॉस 18’ के मजबूत कंटेस्टंट और स्प्लिट्सविला फेम दिग्विजय राठी हैं. दरअसल, खतरों के खिलाड़ी से जुड़े अपडेट देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज ‘बिग बॉस ताजा खबर’ के मुताबिक, दिग्विजय राठी को ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि, अब तक दिग्विजय खतरों की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

झनक फेम क्रुशाल भी करेंगे स्टंट

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में दिग्विजय राठी के अलावा स्टारप्लस के पसंदीदा शो ‘झनक’ फेम क्रुशाल आहूजा को भी रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया गया है. हालांकि, क्रुशाल की तरफ से भी इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

यह भी पढ़े: Daaku Maharaaj OTT: डाकू महाराज इस ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें डेट, ‘दाबिड़ी-दीबिड़ी’ गाने से मचाया था धूम

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola