ePaper

बेटी पलक के ग्लैमरस फोटोशूट को देख इंप्रेस हुई श्वेता तिवारी, कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाई, कही ये बात

Updated at : 27 Jun 2021 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी पलक के ग्लैमरस फोटोशूट को देख इंप्रेस हुई श्वेता तिवारी, कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाई, कही ये बात

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपने बच्चों के साथ एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं. श्वेता कभी अपनी बेटी पलक (Palak Tiwari) के साथ तो कभी बेटे रेयांश संग तसवीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती रहती है. अब एक्ट्रेस पलक के एक वीडियो को देखकर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाई. श्वेता का ये कमेंट लोगों को खूब पसन्द आ रहा है.

दरअसल, पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं. वीडियो में पलक शार्ट ड्रेस में नजर आ रही है. स्टारकिड ओपन हेयर और खूबसूरत मुस्कान से सबका दिल जीत रही है. इसमें वो कैमरे को देखकर अलग- अलग अंदाज में स्टाइलिश पोज दे रही है. वो इसमें बेहद हसीन लग रही है.

https://www.instagram.com/p/CQlJ7i5nCo-/

इस वीडियो को देखकर उनकी मां श्वेता तिवारी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाई. पलक के वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है. इसपर उन्होंने लिखा है, “डिवाज बनते नहीं, पैदा होते हैं. बता दें कि इन दिनों पलक एक से बढ़कर एक फोटोशूट करवाकर फैंस के दिलों को बेताब कर रही है.

undefined

वहीं, पलक के वीडियो पर उनके चाहने वाले खूब सारे कमेंट कर रहे है. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, आप इतनी खूबसूरत क्यों है. एक यूजर ने लिखा, नैचरल ब्यूटी. एक यूजर ने लिखा, एक दिन आप बॉलीवुड पर राज करेगी. एक यूजर ने लिखा, फायर इन एयर. कई यूजर्स इसपर हार्ट इमोजी भी बना रहे है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में दिव्यांका त्रिपाठी को ऑफर हुआ था दयाबेन का रोल? एक्ट्रेस बोली- यह शानदार शो है और…

वहीं श्वेता तिवारी की बात करें तो वो इन दिनों खतरों के खिलाड़ी 11 को लेकर खबरों में है. श्वेता का एक प्रोमो वीडियो भी जारी हुआ था, जिसमें वो डर की वजह से रोती हुई दिखी थी. वीडियो में एक्ट्रेस टास्क करने से पहले रोहित शेट्टी के सामने रोते हुए कहते दिखी थी, वो खतरनाक टास्क नहीं कर पाएंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola