KBC 17 के मंच पर गूंजा ‘कांतारा चैप्टर 1’, ऋषभ शेट्टी ने इस तरह बनाया अमिताभ बच्चन को अपना दीवाना, VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Oct 2025 7:56 AM

विज्ञापन

'कौन बनेगा करोड़पति 17' में ऋषभ शेट्टी, फोटो- इंस्टाग्राम

KBC 17: शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के लेटेस्ट एपिसोड में ऋषभ शेट्टी शिरकत करेंगे. शो का प्रोमो सामने आया है. इसमें अमिताभ बच्चन फिल्म की तारीफ करते दिख रहे हैं. इसके अलावा कांतारा चैप्टर 1 फेम एक्टर रजनीकांत के बारे में कहते हैं कि वह उनके बहुत बड़े फैन है.

विज्ञापन

KBC 17: अमिताभ बच्चन के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कांतारा चैप्टर 1 के एक्टर ऋषभ शेट्टी नजर आ रहे हैं. शो में वह हॉट सीट पर बिग बी के सामने बैठे नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन ने फिल्म की तारीफ की और कहा कि ऐसी फिल्म बनाना बड़ा कठिन काम होता है. प्रोमो में ऋषभ शेट्टी, रजनीकांत के स्टाइल में वॉक करते भी दिखते हैं.

कांतारा चैप्टर 1 की सफलता पर अमिताभ बच्चन ने किया रिएक्ट

अमिताभ बच्चन कांतारा चैप्टर 1 फेम ऋषभ शेट्टी का केबीसी 17 के हॉट सीट पर स्वागत करते हैं. इस दौरान बिग बी कहते हैं, ये कोई छोटी बात नहीं है, मान्यवर. इस तरह की फिल्म बनाना और उसको इतना सफल बनाना…ये बड़ा कठिन काम होता है. बड़ी तब नहीं बनती है जब ये लोग सोचते हैं. ये लोग बनाते है और बड़ी हो जाती है. एक्टर ने बताया कि उन्होंने रियल लोकेशन पर फिल्म की शूट की है.

रजनीकांत के स्टाइल को ऋषभ शेट्टी ने किया कॉपी

प्रोमो में ऋषभ शेट्टी, अमिताभ बच्चन को बताते हैं कि वह रजनीकांत के बहुत बड़े फैन है. बिग बी के कहने पर वह रजनीकांत की तरह वॉक करके भी दिखाते हैं. उनकी तरह ऋषभ डायलॉग बोलते हैं. बिग बी कहते है, वाह, वाह. ये एक कला है. एक्टर ने साथ ही बिग बी से उनकी फिल्म अग्निपथ का डायलॉग सुनने का अनुरोध किया. जिसके बाद बिग बी फिल्म का डायलॉग कहते हैं और उनका स्वैग देखकर दर्शक और ऋषभ खूब तालियां बजाने लगते हैं. ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है.

कौन बनेगा करोड़पति 17 में कौन गेस्ट होगा?

कौन बनेगा करोड़पति 17 में लेटेस्ट गेस्ट बनकर ऋषभ शेट्टी आएंगे. फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की सफलता के बाद एक्टर चर्चा में है.

केबीसी 17 को कौन होस्ट करता है?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 17 को होस्ट करते हैं.

2025 में कौन बनेगा करोड़पति का कौन सा सीजन है?

2025 में कौन बनेगा करोड़पति का 17वां सीजन है.

अब तक कौन बनेगा करोड़पति के कितने सीजन आ गए?

अबतक केबीसी के 17 सीजन आ गए.

कौन बनेगा करोड़पति 17 के होस्ट कौन है?

अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति 17 को होस्ट करते हैं.

यह भी पढ़ें– Kantara Chapter 1 में विनाशकारी राजा का किरदार निभाने पर गुलशन देवैया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह एक ऐतिहासिक काल पर आधारित है

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola