KBC 14: अमिताभ बच्चन पहली सैलरी से पिता के लिए लेकर आए थे खास तोहफा, लेकिन जैसे ही गिफ्ट का डब्बा खोला…

अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति 14 के लेटेस्ट एपिसोड में कई खुलासे किए. बिग बी ने बताया कि पहली सैलरी ने उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के लिए घड़ी खरीदी थी, लेकिन ये घड़ी उनतक नहीं पहुंची. साथ ही उन्होंने अपने घर ‘प्रतीक्षा’ के नाम के पीछे कहानी बताई.
Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में खेल के दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी जिंदगी से जुड़ी कई खास बातें शेयर करते है. इस बार जब हॉटसीट पर प्रख्यात शेट्टी पहुंचे तो, बिग बी ने उनसे कई बातें की. एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपनी पहली सैलरी से अपने पिता को खास तोहफा दिया था.
प्रख्यात शेट्टी ने 50 लाख के सवाल पर गेम छोड़ दिया और अपने साथ 25 लाख रुपए घर ले गए. जीत की रकम प्रख्यात ने अपनी मां को दी. प्रख्यात ने बिग बी को बताया कि उसने अपनी पहली कमाई से अपनी मां को तोहफे में एक घड़ी दी थी. ये पैसे उन्होंने इंटर्नशिप से कमाई थी. प्रख्यात ने बिग बी से पूछा कि आपने पहली कमाई से माता-पिता को क्या तोहफा दिया था.
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनकी पहली जॉब कोलकाता में थी, जिसमें वो बतौर एग्जीक्यूटिव काम करते थे. पहली सैलरी मिलने पर वो अपने घर दिल्ली गए थे. उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन के लिए एक घड़ी खरीदी थी. लेकिन जब उन्होंने अपने पिता को घड़ी दिया तो वो डब्बा बिल्कुल खाली था. डिब्बा इसलिए खाली था क्योंकि उसे उनके नौकर ने चुरा लिया था.
Also Read: KBC 14: इस खास इंसान ने रखा था अमिताभ बच्चन के घर का नाम ‘प्रतीक्षा’, शो पर हुआ खुलासा
कौन बनेगा करोड़पति 14 में अमिताभ बच्चन ने अपने घर ‘प्रतीक्षा’ के नाम के पीछे कहानी बताई. बिग बी ने बताया, यह नाम मेरे पिता ने दिया था. उनके पिता की कविता में एक पंक्ति है जो कहती है, ‘स्वागत सबके लिए यहां पर नहीं किसी के लिए प्रतीक्षा.’ बता दें कि प्रख्यात शेट्टी ने 50 लाख के सवाल पर गेम क्विट कर दिया था. वो सवाल था- 1944 में किस रॉयल इंडियन नेवी युद्धपोत ने संयुक्त रूप से जापानी पंडुब्बी आरओ 110 पर हमला कर उसे डुबाया था? इसका सही जवाब है- एचएमआईएस जमना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










