KBC 14: इस खास इंसान ने रखा था अमिताभ बच्चन के घर का नाम ‘प्रतीक्षा’, शो पर हुआ खुलासा

Updated:
विज्ञापन
KBC 14: इस खास इंसान ने रखा था अमिताभ बच्चन के घर का नाम ‘प्रतीक्षा’, शो पर हुआ खुलासा

कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर बैठे प्रख्यात शेट्टी को अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस वजह से उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने घर का नाम प्रतीक्षा रखा था. बता दें कि प्रख्यात ने 50 लाख के सवाल पर गेम क्विट कर दिया.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: कौन बनेगा करोड़पति 14 इन दिनों खबरों में बना हुआ है. हॉटसीट पर पहुंचने का हर किसी का सपना पूरा नहीं होता. कुछ लोगों को यहां तक पहुंचने के लिए कई साल लग जाते है. इस बार हॉटसीट पर 21 साल के प्रख्यात शेट्टी पहुंचे. प्रख्यात से बातचीत में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपने घर ‘प्रतीक्षा’ के बारे में दिलचस्प बात बताई.

प्रख्यात शेट्टी पहुंचे हॉटसीट पर

कौन बनेगा करोड़पति 14 में 21 साल के प्रख्यात शेट्टी अपनी बहन प्रतीक्षा के साथ आए. इस दौरान बिग बी जब उनकी बहन से मिले तो उनकी नाम की उन्होंने तारीफ की. बिग बी ने कहा, प्रतीक्षा एक बहुत ही सुंदर नाम है. साथ ही बताया कि ये नाम उनके घर का है, जो उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने रखा था.

इस इंसान ने रखा था बिग बी के घर का नाम प्रतीक्षा

कौन बनेगा करोड़पति 14 में प्रख्यात शेट्टी को अमिताभ बच्चन ने बताया कि किस वजह से उनके पिता हरिवंश राय बच्चन ने घर का नाम प्रतीक्षा रखा था. बिग बी ने कहा कि, ‘यह नाम मेरे पिता ने दिया था. उनके पिता की कविता में एक पंक्ति है जो कहती है, ‘स्वागत सबके लिए यहां पर नहीं किसी के लिए प्रतीक्षा.’

Also Read: KBC 14: पटना की मोना कुमारी 10 हजार लेकर लौटी,वीडियो कॉल में टीचर ने दिया गलत जवाब, जानें क्या था प्रश्न?
जानें क्या था सवाल?

प्रख्यात शेट्टी ने 14 वां सवाल पर गेम क्विट कर दिया. ये सवाल था- 1944 में किस रॉयल नेवी इंडियन युद्धपोत ने संयुक्त रूप से जापानी पनडुब्बी आरओ-110 पर हमला कर उसे डुबोया था.

  • a.एचएमआईएस जमना

  • b एचएमआईएस रत्नागिरी

  • c.एचएमआईएस पार्वती

  • d. एचएमआईएस लीलावती.

सही सवाल है- एचएमआईएस जमना.

बीते एपिसोड कौन बनेगा करोड़पति 14 में बिहार की मोना कुमारी हॉटसीट पर आई थी. आठवें सवाल पर मोना ने लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड लिया था. लेकिन इसमें उनके टीचर ने गलत जवाब दे दिया था और वो सिर्फ 10 हजार रुपए घर ले जा सकी. ये सवाल था- इस मूर्ति को देखने के लिए आपको भारत के किस राज्य में जाना होगा? इसका सही जवाब तेलंगाना था.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola