KBC 14: पटना की मोना कुमारी 10 हजार लेकर लौटी,वीडियो कॉल में टीचर ने दिया गलत जवाब, जानें क्या था प्रश्न?

Updated:
विज्ञापन
KBC 14: पटना की मोना कुमारी 10 हजार लेकर लौटी,वीडियो कॉल में टीचर ने दिया गलत जवाब, जानें क्या था प्रश्न?

कौन बनेगा करोड़पति 14 में बिहार पटना की मोना कुमार, अमिताभ बच्चम के सामने हॉटसीट पर नजर आई. मोना ने एक सवाल में अपने टीजर की मदद ली, लेकिन वो फिर भी जीती हुई रकम हार गई. दरअसल, उनके टीचर ने उन्हें उस सवाल का जवाब ही गलत पता दिया.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: सोनी टीवी का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) में हॉटसीट पर पटना की मोना कुमारी नजर आई. मोना जितनी जल्दी आई, उतनी ही जल्दी चली भी गई. मोना बिहार के पटना की रहने वाली है और वो मात्र 10 हजार रुपए अपने साथ घर ले जा सकी. उन्होंने एक सवाल के जवाब के लिए अपने टीचर की मदद ली, लेकिन उनके टीचर ने उन्हें गलत जवाब बता दिया.

कौन बनेगा करोड़पति 14 में मोना कुमारी

कौन बनेगा करोड़पति 14 का गुरुवार का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा. अमिताभ बच्चन के साथ हॉटसीट पर बीते दिन तीन कंटेस्टेंट ने अपनी किस्मत अजमाई. कंटेस्टेंट अनुराग कुमार के जाने के बाद हॉटसीट पर पटना की मोना कुमारी आई. वो अपने भाई के साथ इस गेम में आई थी. मोना ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन आठवें सवाल पर वो अटक गई.

जानें क्या था सवाल?

मोना कुमारी ने इसके लिए लाइफलाइन वीडियो कॉल ए फ्रेंड का इस्तेमाल किया. मोना ने अपने टीचर संजय सिंह से बात की. मोना से एक इमेज प्रशन पूछा गया था, जो था- इस मूर्ति को देखने के लिए आपको भारत के किस राज्य में जाना होगा?

  • a. गोवा

  • b.तेलंगाना

  • c.तमिलनाडु

  • D.कर्नाटक

Also Read: KBC 14: इस खास इंसान ने रखा था अमिताभ बच्चन के घर का नाम ‘प्रतीक्षा’, शो पर हुआ खुलासा
ये ही सही जवाब

मोना कुमारी के टीचर ने इसका जवाब तमिलनाडु दिया, लेकिन तेलंगाना सही जवाब था. इस वजह से मोना सिर्फ अपने साथ 10 हजार रुपए ले जा सकी. खेल के दौरान मोना ने शो के होस्ट अमिताभ बच्चन को प्रसिद्ध मिठाई ‘खाजा’ चखने के लिए बिहार आमंत्रित किया. मोना ने बिग बी से कहा था, कभी बिहार आए तो आपको भी खिलाएंगे सर!

बिहार की रजनी मिश्रा

कौन बनेगा करोड़पति 14 में बिहार के आरा भोजपुर की रहने वाली रजनी मिश्रा भी अजर आ चुकी है. उन्होंने प्रभात खबर से बात करते हुए अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका एक अलग ही ऑरा है. एक अलग ही ग्रेस है. उनको देखकर मैं सब भूल गयी थी.

Also Read: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर आया इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का दिल, अपने प्यार का यूं किया इजहार!

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola