शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर आया इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का दिल, अपने प्यार का यूं किया इजहार!

Updated:
विज्ञापन
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर आया इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस का दिल, अपने प्यार का यूं किया इजहार!

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है. आर्यन आज एक जाना- पहचाना नाम है. भले ही वो फिल्मों से दूर है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तसवीरें औऱ वीडियोज वायरल होते रहते है. अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने उनके लिए पोस्ट किया है.

विज्ञापन

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुए है. आर्यन ने हाल ही में फोटोशूट कराया था, जिसमें वो काफी स्मार्ट और हैंडसम लगे थे. इन तसवीरों पर शाहरुख खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाए थे. आर्यन की स्मार्टनेस पर तो कई फीमेल फैन मरती है, लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली का दिल भी स्टारकिड पर आ गया है.

सजल अली का पोस्ट

पाकिस्तानी एक्ट्रेस सजल अली ने अपने इंस्टा स्टोरी पर आर्यन खान की तसवीर लगाई है. साथ ही इसके उन्होंने शाहरुख खान की मूवी का गाना ‘हवाएं’ बैकग्राउंड लगाया है. इसके साथ सजल ने रेड दिल वाला इमोजी भी लगाया. इससे तो साफ झलकता है कि उनका दिल स्टारकिड पर आ गया है. उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

undefined
जानें कौन है सजल अली

सजल अली बॉलीवुड फिल्म मॉम में काम कर चुकी है, जिसमें वो श्रीदेवी की बेटी के रोल में नजर आई थी. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. उनकी फिल्म ‘व्हॉट्स लव गॉट टू डू विद इट’ टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था. सजल पाकिस्तान में एक लोकप्रिय एक्ट्रेस है.

आर्यन खान का वीडियो

आर्यन खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. इसमें आर्यन को एक फैन गुलाब देता दिख रहा है. गुलाब लेने के बाद स्टारकिड उसे सलाम करते है. इसपर यूजर्स कमेंट कर रहे है. कई यूजर्स कमेंट में कह रहे है कि उनमें शाहरुख खान की झलक दिख रही है.

आर्यन खान ने हाल ही किया था पोस्ट

आर्यन खान ने अपने पहले ऐड फोटोशूट की तसवीरें अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. इसमें उनके हैंडसम अंदाज ने सबको इम्प्रेस कर दिया था. इसके अलावा स्टारकिड ने अपने भाई- बहन सुहाना खान और अबराम के साथ भी तसवीर फैंस के साथ शेयर किया था.

Also Read: आर्यन खान ने ड्रग मामले के बाद पहली बार किया सुहाना-अबराम के साथ पोस्ट, शाहरुख खान ने तुरन्त किया ये काम
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola