आर्यन खान ने ड्रग मामले के बाद पहली बार किया सुहाना-अबराम के साथ पोस्ट, शाहरुख खान ने तुरन्त किया ये काम

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का लेटेस्ट पोस्ट सुर्खियों में है. इस तसवीर में आर्यन अपनी बहन सुहाना खान और भाई अबराम के साथ पोज देते दिखे. तसवीर तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है और इसपर शाहरुख ने भी कमेंट किया.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के लिए पिछला साल काफी मुश्किल भरा रहा. आर्यन को ड्रग क्रूज मामले में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि इस मामले में उन्हें क्लीन चिट मिल चुकी है. आर्यन ने इस केस के बाद से सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर वो वापस आ गए है. स्टारिकड ने अपनी बहन सुहाना खान और भाई अबराम के साथ हैप्पी फोटो पोस्ट किया है.
आर्यन खान का लेटेस्ट पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर बहन सुहाना खान और छोटे भाई अबराम के साथ बेहद प्यारी तसवीर शेयर की. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, हैट-ट्रिक. पहली तसवीर में आर्यन ऑलिव टी-शर्ट और डेनिम जैकेट में काफी स्मार्ट लग रहे है.
https://www.instagram.com/p/ChkMG2JKS0O/
शाहरुख खान का कमेंट
इस तसवीर में सुहाना खान ने ऑफ-शोल्डर डेनिम को-ऑर्ड पहना हुआ है औऱ वो काफी स्टनिंग लग रही है. अबराम ने डेनिम जींस के साथ ब्लैक हुडी पहना हुआ है. दूसरे तसवीर में आर्यन और अबराम का क्लोज-अप शॉट है. इसपर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है. इसपर शाहरुख खान भी कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने लिखा, मेरे पास ये तस्वीरें क्यों नहीं हैं !!!!!! इन्हें मुझे अभी दो!”
Also Read: Khushi Kapoor Photos: खुशी कपूर ने पार की बोल्डनेस की हद, बोल्ड लुक देख उड़े सुहाना खान के होश
वहीं, सुहाना खान ने अपने भाई की तसवीरों पर कमेंट करते हु लिखा, लव यू. एक अन्य कमेंट में सुहाना ने लिखा, मुझे क्रॉप करने के लिए थैंक्यू. एक मीडिया यूजर ने लिखा, खान फैमिली. एक अन्य यूजर ने लिखा, आर्यन इतने लंबे समय के बाद पोस्ट कर रहे है टचवुड. एक और यूजर ने लिखा, आर्यन अपने पिता शाहरुख खान के जैसे लग रहे है. कई यूजर्स उनके करीब एक साल बाद पोस्ट करने पर काफी खुश है.
गौरतलब है कि आर्यन खान को ड्रग्स मामले में पर्याप्त सबूत नहीं होने के कारण सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन राइटिंग में हाथ आजमा रहे है. उन्हें एक्टिंग से ज्यादा डायरेक्शन में काम करना है. जबकि उनकी बहन सुहाना खान फिल्म द आर्चीज से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है. फिल्म नेटफिलक्स पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




