Katrina Kaif से इतने साल छोटे हैं विक्की, इन बॉलीवुड हसीनाओं ने भी अपने से छोटे उम्र के लड़कों से की थी शादी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Dec 2021 5:45 PM
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कम उम्र के लड़के से प्यार करना या फिर उनसे शादी करना आजकल कॉमन है. कैटरीना कैफ भी अपने से 5 साल छोटे विक्की कौशल संग शादी करने जा रही हैं. उनसे पहले भी हसीनाओं ने अपने से छोटे उम्र के लड़कों संग शादी रचाई है.

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी इन-दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा हैं. फैंस दोनों की शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, लेकिन क्या आपको पता है कैटरीना विक्की कौशल से 5 साल बड़ी हैं. कटरीना कैफ जहां 38 साल की हैं, तो वहीं एक्टर विक्की कौशल की 33 साल है. यह दोनों कपल आगामी 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा स्थित होटल सिक्स सेंसेस फोर्ट में शाही अंदाज में सात फेरे लेंगे. दोनों आज रात तक वैडिंग वेन्यू पर पहुंच सकते हैं. जिसके बाद 7 दिसबंर से प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो जाएंगे.

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना परचम लगराने वाली प्रियंका चोपड़ा ने भी उम्र की सीमा को न देखते हुए निक जोनस संग शादी रचाई थी. इन दोनों कपल में पूरे 10 साल का फासला हैं. प्रियंका जहां 39 साल की हैं, वहीं निक अभी 29 साल के ही हैं. दोनों ने 1 दिसबंर को शाही अंदाज में शादी की थी. दोनों की शादी उस वक्त की हाईप्रपाइल शादियों में से एक थी. आज के समय में दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश है. दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज डालते रहते हैं.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की जोड़ी बी टाउन की चर्चित जोड़ियों में से एक हैं. दोनों को बॉलीवुड का पावर कपल कहा जाता है. दोनों ने 20 अप्रैल, 2007 को सात फेरे लिए थे. उस वक्त की ये सबसे पॉपुलर शादी रही थी. वहीं एश्वर्या अपने पति अभिषेक बच्चन से 2 साल बड़ी हैं. अब दोनों की एक बेटी आराध्या भी है. दोनों एक दूसरे के साथ अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंट करते नजर आते हैं. ऐश अक्सर सोशल मीडिया पर अभिषेक और आराध्या के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं.

नेहा धूपिया और अंगद बेदी की शादी ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था. दोनों ने काफी जल्दबाजी में एक दूसरे से शादी कर ली थी. अंगद नेहा से 2 साल छोटे हैं. नेहा जहां 37 साल की हैं, वहीं अंगद 35 साल के हैं. दोनों ने सिख रीति-रिवाज से गुरुद्वारे में शादी की थी. अभी दोनों दो बच्चे के पेरेंट्स हैं. फिलहाल नेहा और अंगद अपनी फैमिली के साथ भरपूर आनंद ले रहे हैं.
सोहा अली खान भी अपने पति कुणाल खेमू से उम्र में बड़ी हैं. दोनों के बीच चार साल का फासला है. सोहा अली खान जहां 43 साल की हैं, वहीं उनके पति कुणाल 39 साल के हैं. इन दोनों ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद साल 2014 में कुणाल और सोहा ने सगाई कर ली. बाद में साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली थी. दोनों की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी. जिसके बाद शादी के बाद साल 2017 में उनकी एक बेटी इनाया हुई. दोनों अब अपनी बेटी के साथ अक्सर घूमते-फिरते स्पॉट किए जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










