ePaper

करीना कपूर के बेटे तैमूर इस फीमेंल फ्रेंड के साथ बिता रहे क्वॉलिटी टाइम, देखें दोनों की क्यूट बॉन्डिंग

Updated at : 06 Jan 2022 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
करीना कपूर के बेटे तैमूर इस फीमेंल फ्रेंड के साथ बिता रहे क्वॉलिटी टाइम, देखें दोनों की क्यूट बॉन्डिंग

करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. फोटो में तैमूर अपनी एक फीमेल फ्रेंड के साथ नजर आ रहा है.

विज्ञापन
undefined

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की सोशल मीडिया पर काफी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. तैमूर इतने क्यूट है कि हर किसी का दिल उन्हें देखकर पिघल जाता है. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाती है.

undefined

अब तैमूर अली खान की एख फोटो जमकर वायरल हो रही है. इस फोटो में तैमूर अपने एक फीमेल फ्रेंड के साथ दिखाई दे रहे हैं. इस तसवीर को करीना कपूर खान ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर शेयर किया है. फोटो में तैमूर और उनकी दोस्त काफी शरारती मूड में लग रहे हैं. ऐसा लगता है कि टिम और उनकी दोस्त एक फन जोन में अपनी प्लेडेट का आनंद ले रहे हैं.

undefined

इस दौरान बेबो और सैफ का बड़ा बेटा नीली शर्ट और काली पैंट में दिख रहा है, जबकि उनकी दोस्त हरे रंग की क्यूट सी ड्रेस में नजर आ रही है. तैमूर की तरफ से बेबो ने उनकी दोस्त को बर्थडे विश किया है. फैंस को टिम की ये तसवीर काफी पसंद आ रही है. इस फोटो को उनके कई फैन पेज ने भी शेयर किया है. जिसपर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं.

undefined

करीना कपूर खान ने हाल ही में खुलासा किया था कि लॉकडाउन के दौरान तैमूर की दिनचर्या खराब हो गई थी. “मैं बहुत सख्त नहीं हूं … पर मुझे लगता है कि थोड़ा और अनुशासन रखना होगा, क्योंकि सैफ तैमूर को इतना बिगाड़ देते हैं कि यह मुझे कभी-कभी परेशान करता है. लॉकडाउन के दौरान, सैफ रात 10 बजे तैमूर के साथ एक फिल्म देखना चाहेंगे और मुझे अंदर जाना होगा और ना कहना होगा, क्योंकि यह उनके सोने का समय है.”

undefined

उड़ता पंजाब की अभिनेत्री ने कहा कि वह अनुशासन पैदा करने की पूरी कोशिश कर रही हैं और जहांगीर के जन्म के बाद भोजन और सोने के समय के बारे में बहुत खास हो गई हैं. “सैफ के इतने तनावमुक्त होने के कारण, मुझे थोड़ा सख्त होना होगा, क्योंकि मुझे लगता है कि बच्चों को अनुशासन की भावना के साथ बड़े होने की जरूरत है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola