Viral Girl Monalisa: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की सांवली सूरत की दीवानी हुई कंगना रनौत, बोली- दीपिका, रानी मुखर्जी को…

Kangana Ranaut praises Mahakumbh girl Monalisa
Viral Girl Monalisa: इंटरनेट सेंसेशन महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का क्रेज दिनों-दिन बढ़ता ही जा रहा है. एक्ट्रेस की फैन अब कंगना रनौत भी हो गई हैं. उन्होंने उनके सांवले रंग की जमकर तारीफ की.
Viral Girl Monalisa: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. 17 जनवरी को एक्ट्रेस की फिल्म इमरजेंसी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. अभिनेत्री विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने मुखर विचारों के लिए भी पहचानी जाती हैं, जिस पर अक्सर बहस और चर्चा छिड़ जाती है. अब उन्होंने इंटरनेट सेंसेशन बन चुकीं महाकुंभ गर्ल मोनालिसा की तस्वीर शेयर कर उनकी खूबसूरती की तारीफ की है.
मोनालिसा की खूबसूरती की फैन हुई कंगना रनौत
कंगना रनौत को शायद मोनालिसा की खूबसूरती और उनका स्कीन कलर काफी भा गया. इसलिए तो उन्होंने इंटरनेट सेंसेशन की एक फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की और कलर चेंज करवाने वालों पर कटाक्ष किया. उन्होंने लिखा, “यह युवा लड़की मोनालिसा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए इंटरनेट सेंसेशन बन गई है. हालांकि जो लोग उसकी फोटो लेकर या फिर इंटरव्यू करके उसे परेशान कर रहे हैं, उससे मुझे नफरत हो रही है, लेकिन मैं मदद नहीं कर सकती हूं.
गोरी दिखने वाली एक्ट्रेसेस को क्या बोली कंगना रनौत
कंगना ने आगे कहा कि मैं यह भी सोचती हूं कि क्या अब ग्लैमर वर्ल्ड में डार्क और डस्की भारतीय टोन की महिलाएं बची हैं? क्या लोग यंग एक्ट्रेसस को वैसे प्यार करते हैं, जैसे अनु अग्रवाल, काजोल, बिपाशा, दीपिका या रानी मुखर्जी को करते थे? सारी एक्ट्रेसस अब इतनी गोरी क्यों दिखने लगी हैं, वो लोग भी जो अपनी जवानी के दिनों में डार्क थीं? लोग जैसे मोनालिसा को पसंद कर रहे हैं, वैसे न्यूकमर्स को क्यों नहीं करते? क्या आजकल लेजर और ग्लूटाथिऑन के इंजेक्शन लगवाए जा रहे है?’
इमरजेंसी में कंगना आई थी नजर
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को आखिरी बार ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था, इस फिल्म का उन्होंने निर्देशन भी किया था. इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. यह बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसमें महज 17.33 करोड़ का कलेक्शन किया.
यह भी पढ़ें- Mahakumbh Viral Girl Monalisa: मोनालिसा के 10 करोड़ कमाने का दावा वायरल, जानिए क्या है सच्चाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










