काजोल की बेटी न्यासा का लुक इतना कैसे बदल गया? एक्ट्रेस ने बताया ये ब्यूटी सीक्रेट

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Nov 2022 11:52 AM

विज्ञापन

Nysa Devgan transformation: एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है. न्यासा का लुक कुछ सालों में काफी बदल गया है. फैंस जानना चाहते है कि उनका ग्लैमरस ट्रांसफोर्मेशन कैसे हो गया.

विज्ञापन
undefined

एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अब काफी ग्लैमरस हो गई है. न्यासा बीते कुछ सालों में काफी बदल गई है. अपने ट्रांसफोर्मेशन को लेकर काफी समय से वो चर्चा में है.

undefined

न्यासा देवगन बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश हो गई है. उनके ट्रांसफोर्मेशन का क्या राज है, इसपर उनकी मां और एक्ट्रेस काजोल ने खुलकर बात की. डीएनए इंडिया’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काजोल ने खुलासा किया कि वह न्यासा से ब्यूटी टिप्स लेना पसंद करती हैं, क्योंकि न्यासा इसमें एक्सपर्ट है.

undefined

काजोल ने आगे कहा, ‘न्यासा इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्हें ब्यूटी और हेल्थ के बारे में सब कुछ पता है. एक्ट्रेस ने ये भी कहा की न्यासा सप्ताह में दो से तीन बार फेस मास्क यूज करती है, और वो ये सलाह मुझे भी देती है.

undefined

अपने पिता अजय देवगन की तरह ही न्यासा भी एक फिटनेस लवर हैं. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, न्यासा फिट रहने के लिए योग और कार्डियो करती है.

undefined

न्यासा भले ही फिल्मों से दूर है, लेकिन पार्टी करते हुए अक्सर वो दिख जाती है. एक इंटरव्यू में अजय देदगन ने कहा था, बच्चे आगे अपने भविष्य के लिए जो करना चाहते है,वो कर सकते है उन्हें किसी तरह का दबाव नहीं होगा. बस वो उसे पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ करें.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola