Jigra Box Office Collection: आलिया भट्ट की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, 8 दिनों में किया इतना कलेक्शन

Jigra
Jigra Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है. 11 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म अब तक 25 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई. आइये जानते हैं 8 दिनों में इसने कितनी कमाई की.
Jigra Box Office Collection: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने में असफल रही. सिनेमाघरों में रिलीज हुए इसे एक हफ्ता हो गया है और ये अभी तक 25 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी छूने में कामयाब नहीं रही. तीसरे दिन के बाद, वासन बाला की ओर से निर्देशित फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट देखी गई. आइये जानते हैं 8वें दिन जिगरा ने बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की.
जिगरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई या हिट
सैकनिल्क के मुताबिक, जिगरा ने गुरुवार को 1.25 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे आठ दिनों के बाद इसका कुल कलेक्शन 23.60 करोड़ रुपये हो गया. 18 अक्टूबर को फिल्म की ऑक्यूपेंसी महज 9.44 फीसदी थी. जहां सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 5.06%, दोपहर के शो की ऑक्यूपेंसी 9.31%, शाम के शो की ऑक्यूपेंसी 9.39% और रात के शो की ऑक्यूपेंसी 14.01% थी.
साउथ में कैसा रहा जिगरा का परफॉर्मेंस
जिगरा के तेलुगु वर्जन को राणा दग्गुबाती और सामंथा रुथ प्रभु जैसे स्टार्स की ओर से प्रमोट किया गया था. हालांकि ये फिल्म साउथ में भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. चेन्नई में 12 शो के साथ सबसे अधिक 34.67 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी है. बेंगलुरु 127 शो के साथ 16.25 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है. 516 शो के साथ, दिल्ली एनसीआर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 7.25 प्रतिशत है, जबकि मुंबई में 409 शो के साथ यह 11.75 प्रतिशत है.जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Also Read- Jigra की ना चलने की 5 वजह, इन कारणों से आलिया भट्ट की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस्स
Also Read- Decoding Jigra Controversy: क्या सच में है जिगरा, सावी की रीमेक, क्या है श्रीदेवी कनेक्शन, जानिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










