जोया सीरीज प्रोडक्शन का नया नागपुरी गाना "रूह " रिलीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2019 4:15 PM
"जोया सीरीज प्रोडक्शन" ने एक नया नागपुरी गाना रिलीज किया है. गाने का नाम है रूह . इसमें मुख्य भूमिका निभायी है मोनू राज और वर्षा ऋतु ने. प्रभात खबर डॉट कॉम ने एलबम की पूरी स्टारकास्ट से लाइव बातचीत की. वर्षा ने बताया, हम इस गाने को बनाने के लिए एक साल से इंतजार […]
"जोया सीरीज प्रोडक्शन" ने एक नया नागपुरी गाना रिलीज किया है. गाने का नाम है रूह . इसमें मुख्य भूमिका निभायी है मोनू राज और वर्षा ऋतु ने. प्रभात खबर डॉट कॉम ने एलबम की पूरी स्टारकास्ट से लाइव बातचीत की. वर्षा ने बताया, हम इस गाने को बनाने के लिए एक साल से इंतजार कर रहे थे. किसी न किसी वजह से यह एलबम टलता जा रहा था.
इस एलबम को विशाखापट्टनम में फिल्माया गया है. पहली बार नयी तरह का संगीत, फिल्माने के लिए नयी तकनीक का इस्तेमाल और ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल हुआ है. एलबम की स्टारकास्ट वर्षा और मोनू ने कहा, नागपुरी पीछे नहीं रहनी चाहिए. हम नयी तकनीक के साथ दर्शको की पसंद का भी ध्यान रख रहे हैं. नागपुरी में नयापन है लेकिन हमने यहां की मिट्टी की महक बरकरार रखने की कोशिश की है.
वर्षा की मां ने याद किया कि कैसे वर्षा ने इस क्षेत्र में कदम रखा. बुलू घोष एक दिन मेरे घर आये और वर्षा को नागपुरी गाने में काम करने के लिए कहा, इसके बाद वर्षा ने काम शुरू कर दिया. वर्षा को देखकर गर्व होता है. पिता बी.एन महली लकड़ा ने कहा, मैं संगीत पसंद करता था. वर्षा की मां गाती थी हमें लगाव तो पहले से था. अब वर्षा अच्छा काम कर रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










