सिद्धार्थ मल्होत्रा से करण जौहर ने कियारा आडवाणी को लेकर पूछ लिया ऐसा सवाल, शर्म से लाल हुए एक्टर, VIDEO

झलक दिखला जा का नया प्रोमो सामने आया है. इसमें करण जौहर, सिद्धार्थ मल्होत्रा से कियारा आडवाणी को लेकर ऐसा सवाल पूछते है, जिसे सुनकर वो मजेदार रिएक्शन देते है. बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है.
Jhalak Dikhhla Jaa 10: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं. दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है औऱ उनकी शादी की चर्चा तेज है. रिपोर्ट्स की मानें तो लवबर्ड्स अगले साल अप्रैल 2023 में सात फेरे लेंगे. इस बीच एक्टर अपनी फिल्म थैंक गॉड (Thank God) के प्रमोशन के लिए झलक दिखला जा 10 में नजर आए. इस दौरान करण जौहर ने सिड से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसे सुनकर वो शरमा गए.
कलर्स ने झलक दिखला जा का नया प्रोमो जारी किया है. झलक दिखला जा के अपकमिंग एपिसोड में सिद्धार्थ मल्होत्रा गेस्ट बनकर आए. फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन और नोरा फतेही भी अहम रोल में है. प्रोमो वीडियो में करण जौहर एक्टर पूछते है, हमने सुना है कि आज कल आपकी रातां कुछ ज्यादा ही लबियां हो गई है, क्या ये सच है.
Sidharth Malhotra ke liye le aaye hai Karan Johar kuch spicy se sawaal, kya aap bhi jaanna chaahoge unke jawaab? 😏
Dekhiye #JhalakDikhhlaJaa har Sat-Sun, raat 8 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot @SidMalhotra @karanjohar pic.twitter.com/MA6Wz86upg
— ColorsTV (@ColorsTV) October 13, 2022
Sidharth kar rahe hai Karan ke sawaal par blush, kya hoga jawaab inka jo hai India ke national crush! 🤭
Dekhiye #JhalakDikhhlaJaa har Sat-Sun, raat 8 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot@PypAyurved @LibertyShoesLtd@MadhuriDixit #NoraFatehi @karanjohar @ManishPaul03 pic.twitter.com/xOps3iHhjT
— ColorsTV (@ColorsTV) October 13, 2022
करण जौहर की बातें सुनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा शरमा जाते है और कहते है, रांझा हूं तो होगी ही. करण आगे पूछते है, अगर हमें रब ने बना दी जोड़ी का टाइटल दी जाए, तो यह किसे दिया जाएगा? दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ या कियारा आडवाणी? एक्टर ये सुनकर शरमा जाते है औऱ कुछ कहते नहीं है. वहीं, एक अन्य वीडियो में सिद्धार्थ मल्होत्रा, नोरा फतेही माणिके सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते है. फैंस दोनों के डांस को देखकर काफी खुश हुए. एक यूजर ने लिखा, दोनों एक साथ काफी हॉट लग रहे हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, सिद्धार्थ नोरा को देखकर कियारा आडवाणी का क्या होगा.
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म थैंक गॉड 25 अक्टूबर को दीवाली पर रिलीज हो रही है. बीते दिन फिल्म का तीसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है. इसमें अजय देवगन चित्रगुप्त बने है. वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्मों में मिशन मजनू और योद्धा शामिल है. इसके अलावा वो वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में भी नजर आएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










