इन हॉरर फिल्मों को नहीं देखा तो क्या देखा, खतरनाक कहानी-डरावनी आवाज सुन थम जाएंगी सांसें

Horror Thrillers Movies
Horror Thrillers Movies: हॉरर फिल्में देखना किसे पसंद नहीं है. ऐसे में अगर आप भी रात को कुछ ऐसी ही जॉनर की मूवीज की तलाश में रहते हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन फिल्मों को बिल्कुल भी मिस न करें. लिस्ट में घोस्ट शिप से लेकर द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस शामिल है.
Horror Thrillers Movies: क्या आप नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कुछ अच्छे हॉरर फिल्मो को ढूंढ़ रहे है, तो आज हम आपके लिए एक लिस्ट लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपको नींद आनी बंद हो जाएगी. डरावनी आवाज सुन आप बार-बार भगवान का नाम लेंगें.

घोस्ट शिप (Ghost Ship)
घोस्ट शिप साल 2002 में रिलीज हुई सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन स्टीव बेक ने किया है. कहानी बेरिंग सागर में काम कर रहे एक समुद्री बचाव दल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी मुलाकात एक रहस्यमय समुद्री जहाज से होती है, जो 1962 में गायब हो गया था. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय किया जा सकता है.
Also Read- OTT This Week: डर से थर-थर कांपने लगेंगे इस फिल्म को देखकर, जानें इस हफ्ते क्या-क्या हो रहा रिलीज

हेरेडिटरी (Hereditary)
हेरेडिटरी 2018 की अमेरिकी हॉरर फिल्म है, जो एरी एस्टर की ओर से लिखित और निर्देशित है. फिल्म में टोनी कोलेट, एलेक्स वोल्फ, मिल्ली शापिरो, एन डाउड और गेब्रियल बायर्न जैसे कलाकार हैं. इसकी कहानी काफी डरावनी है, जिसमें दादी के मौत के बाद कुछ ऐसी घटना होती है, जिससे परिवार वाले दहशत में आ जाते हैं. इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है.

द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस (The Haunting Of Hill House)
द हॉन्टिंग ऑफ हिल हाउस एक अमेरिकी हॉरर ड्रामा मिनी सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स मौजूद है. कहानी दो टाइमलाइन को दिखाती है, जिसमें 5 भाई-बहन एक हिल हाउस में जाते हैं, वहां उनके साथ कुछ पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती है. इस सीरीज को काफी डरावना माना जाता है. इसे बिल्कुल भी मिस न करें.

द इनविटेशन (The Invitation)
द इनविटेशन साल 2022 में रिलीज हुई हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जो जेसिका एम. थॉम्पसन की ओर से निर्देशित है. फिल्म में नथाली इमैनुएल और थॉमस डोहर्टी हैं. यह एक युवा महिला की कहानी बताती है, जो अपनी मां की मौत के बाद, अपने खोए हुए परिवार के सदस्यों के साथ मिलती है और कुछ रहस्यों को बाहर निकालती है. इसे नेटफिलक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

नाइट ऑफ द लिविंग डेड (Night of the Living Dead)
नाइट ऑफ द लिविंग डेड काफी डरावनी फिल्म मानी जाती है. इसकी कहानी पेंसिल्वेनिया के एक फार्महाउस में फंसे सात लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनपर लाशों ने हमला किया है. इस मूवी को मॉडर्न जॉम्बीज को पॉपुलर बनाने का श्रेय दिया जाता है.
Also Read- Horror Films: प्रेत-आत्मा वाली इन फिल्मों को देख छूट जाएंगे पसीने, रात को अकेले सोने में लगेगा डर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










