Horror Films: प्रेत-आत्मा वाली इन फिल्मों को देख छूट जाएंगे पसीने, रात को अकेले सोने में लगेगा डर

Updated:
विज्ञापन
horror films

horror films

Horror Films: हॉरर फिल्में देखना किसे पसंद नहीं है, फुल एजडी और खूब सारे स्नैक्स लेकर अक्सर दर्शक डरावनी फिल्में देखते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसी मूवीज की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए लिस्ट लेकर आए हैं.

विज्ञापन

Horror Films: रोमांटिक, कॉमेडी और थ्रिलर फिल्में देखकर अगर आप बोर हो गए हैं और कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ हॉरर फिल्मों की लिस्ट बताएंगे, जिसे आप दोस्तों के साथ एंजॉय कर सकते हैं.

pari
Pari

परी
प्रोसित रॉय की ओर से निर्देशित हॉरर फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. ये फिल्म इफ्रिट और औलाधचक्र के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बांग्लादेश में एक शैतानी पंथ है. मूवी के ट्विस्ट और टर्न आपका सिर घुमा देगी.

Chhori

छोरी
विशाल फुरिया की ओर से निर्देशित हॉरर फिल्म छोरी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. कहानी साक्षी और उसके पति हेमंत की है, जो अपने ड्राइवर के गांव में शरण लेते हैं. वहां, कुछ प्रेत आत्मा साक्षी का जीना मुश्किल कर देती है.

Also Read- Panchayat 3 OTT Release Date: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 कब होगी रिलीज, रुपाली गांगुली ने पता करने का बताया बेहतरीन ट्रिक

The house next door

द हाउस नेक्स्ट डोर
द हाउस नेक्स्ट डोर को आप अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर एंजॉय कर सकते हैं. इसमें डॉ. कृष्णकुमार और उनकी पत्नी लक्ष्मी को दिखाया गया है, जब उनके पड़ोसी डी’कोस्टा परिवार वहां रहने आते हैं, जो अजीबों-गरीब घटना होनी शुरू हो जाती है. आत्माओं का साया चारों-तरफ फैल जाता है.

1920

1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट
अविका गौर और राहुल देव स्टारर फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. कहानी मेघना की है, जो 1920 में बॉम्बे में अपने पिता की रहस्यमय मौत के बाद अपनी मां से बदला लेने का फैसला करती है. हालांकि इसी बीच वह एक बुरी आत्मा के चंगुल में फंस जाती है.

Raaz

राज
डिनो मोरिया, बिपाशा बसु स्टारर फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं. इसमें ऊटी के जगलों को बेहद डरावने अंदाज में दिखाया गया है. इसके वीएफएक्स और संजना पर कैसे आत्मा अपना कब्जा करती है, उसे दिखाया गया है. ये फिल्म आपके रूह को कंपा देगी.

Also Read- Panchayat 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें पहले 2 सीजन, फुलेरा गांव की यादें हो जाएंगी ताजा

Nun 2

नन 2
नन 2 जब सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो इसका काफी क्रेज देखा गया था. इसकी कहानी की बात करें तो 1956 में फ्रांस में एक पादरी की हत्या हो जाती है और ऐसा लगता है कि एक बुराई फैल रही है. सिस्टर आइरीन का एक बार फिर शैतानी ताकत से आमना-सामना होता है. इस मूवी को आप जियो सिनेमा पर एंजॉय कर सकते हैं.

The conjuring


द कॉन्ज्यूरिंग
द कॉन्ज्यूरिंग फिल्म काफी डरावनी मूवीज में से एक है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर एंजॉय कर सकते हैं. कहानी एक ऐसे फैमिली की है, जो अपनी 7 बेटियों के साथ एक फार्महाउस पर आती है, वहां पूरे परिवार को आत्मा महसूस होती है.

Also Read- Mirzapur 3 की रिलीज से पहले OTT पर देखें ये धांसू थ्रिलर वेब सीरीज, ट्विस्ट देख हो जाएंगे फैन

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola