Panchayat 3 Release Date: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 कब होगी रिलीज, अमेजन प्राइम वीडियो ने किया बड़ा खुलासा, VIDEO

Published by : Ashish Lata Updated At : 28 May 2024 10:46 AM

विज्ञापन

Panchayat 3 Release Date: जितेंद्र कुमार की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. अब ओटीटी दिग्गज प्राइम वीडियो ने रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपटेड दिया है. आइये जानते हैं क्या है वो.

विज्ञापन

Panchayat 3 Release Date: पंचायत सीजन 3 का हर कोई बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जितेंद्र कुमार अभिनीत, वेब सीरीज की अनाउंसमेंट पहले ही हो चुकी है. हालांकि अभी तक प्राइम वीडियो ने ये रिवील नहीं किया है कि सीरीज किस दिन ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि प्राइम वीडियो ने पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. कॉमेडी-ड्रामा द वायरल फीवर (टीवीएफ) की ओर से बनाई गई है और दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित है. सीरीज का प्रीमियर अप्रैल 2020 में अमेजन प्राइम वीडियो पर हुआ.


पंचायत सीजन 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट
अमेजन प्राइम वीडियो ने, जितेंद्र कुमार अभिनीत पंचायत 3 की रिलीज डेट के बारे में फैंस को चिढ़ाते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया. वीडियो में एक फ्रिज है, जिस पर एक नोट लिखा है, “इसे न खोले अंदर पंचायत सीजन 3 की रिलीज डेट है.” फ्रिज खोलने पर हर जगह लौकी ही लौकी दिखाई दे रही है. तीन और नोट्स हैं, ‘ट्राई कर लिया’, ‘इतना सिंपल नहीं’ और ‘स्टे ट्यून्ड’. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने कैप्शन में लिखा, ”पंचायत के नए सीजन की तारीख पता चलने तक बस थोड़ा और इंतजार करें #पंचायतऑनप्राइम.” सीजन 3, 28 मई 2024 से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.

Also Read- Panchayat 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें पहले 2 सीजन, फुलेरा गांव की यादें हो जाएंगी ताजा

Also Read-Panchayat 3 से लेकर Mirzapur 3 तक, प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज


पंचायत सीजन 3 के बारे में
पंचायत सीजन 3 की कहानी के बारे में बात करें तो जितेंद्र कुमार पंचायत 3 में अभिषेक त्रिपाठी के रूप में वापसी करने जा रहे हैं. ऐसी संभावना है कि उनका फुलेरा से तबादला कर दिया जाएगा. कुछ बड़े ट्विस्ट आने की उम्मीद की जा सकती है, जो फैंस को खूब हंसाएंगे. पहले दो सीजन बेहद सफल रहे थे इसलिए फैंस को तीसरे सीजन से काफी उम्मीदें हैं. रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सांविका और अन्य तीसरे सीजन में शो में वापसी करेंगे.

Also Read- Heeramandi की रिलीज से पहले OTT पर एंजॉय करें संजय लीला भंसाली की ये सुपरहिट फिल्में, मजेदार बन जाएगा आपका दिन

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola