Panchayat 3 OTT Release Date: जितेंद्र कुमार की पंचायत 3 कब होगी रिलीज, रुपाली गांगुली ने पता करने का बताया बेहतरीन ट्रिक
Published by : Ashish Lata Updated At : 28 May 2024 10:45 AM
panchayat
Panchayat 3 OTT Release Date: पंचायत सीजन 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. वेब सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी,
Panchayat 3 OTT Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो का पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत सीजन 3 का हर कोई इंतजार कर रहा है. सीरीज ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. बीते दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म ने फैंस को एक टीजर के साथ रोमांचित कर दिया था. जिसमें किसी को एक रेफ्रिजरेटर खोलते हुए दिखाया गया है, जिसके साथ एक नोट जुड़ा हुआ है, “मत खोलो.. पंचायत सीजन 3 का डेट अंदर है.” जैसे ही फ्रिज खुलता है, उसमें कई सारी लौकी रखी होती है.
पंचायत सीजन 3 की रिलीज को लेकर रुपाली गांगुली ने दिया बड़ा अपडेट
बड़े-बड़े सेलेब्स जिंतेद्र कुमार की वेब सीरीज का इंतजार रहे हैं. अनुपमा फेम रूपाली गांगुली भी इस बैंडबाजे में शामिल हो गई हैं. उन्होंने प्रधान जी को कॉल लगाकर डायरेक्ट रिलीज डेट पूछ डाला. अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रधान जी से फोन पर बात करते हुए उन्हें देखा गया और कहा कि आपका काम हो जाएगा. बाद में वह सीधे दर्शकों से बात करती है और बताती है कि पंचायत 3 की रिलीज डेट कैसे पता की जा सकती है.
Also Read- Panchayat 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें पहले 2 सीजन, फुलेरा गांव की यादें हो जाएंगी ताजा
Also Read-Panchayat 3 से लेकर Mirzapur 3 तक, प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज
Also Read-Panchayat 3 OTT Release Date: पंचायत 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन ओटीटी पर देगी दस्तक
मई में रिलीज होगी पंचायत सीजन 3
रुपाली गांगुली ने कहा, जैसे ही आप पंचायत 3 की रिलीज डेट जानने के लिए रूपाली की ओर से शेयर किए गए लिंक पर क्लिक करेंगे, वहां कई लौकी रखे होंगे. स्क्रीन पर और तारीख जानने के लिए आपको इसे हटाना होगा. जैसे ही आप लौकी हटाएंगे, वहां लिखा होगा कि ये मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज मई के महीने में रिलीज होगी. जी हां मोस्ट अवेटेड सीरीज 28 मई 2024 को दस्तक देगी. पंचायत 3 सीजन में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं.
पंचायत 3 का पहला लुक फुलेरा गांव से जितेंद्र कुमार का आया था सामने
दिसंबर 2023 में, पंचायत 3 के मेकर्स ने सीरीज का पहला पोस्टर जारी किया. प्राइम वीडियो के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज ने हाल ही में पंचायत सीजन 3 के सेट से दो तस्वीरें साझा कीं. पहली फोटो में पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी की भूमिका निभा रहे जितेंद्र कुमार को पीठ पर बैग लटकाए बाइक चलाते हुए दिखाया गया है. यह स्पष्ट नहीं है कि अभिषेक फुलेरा गांव छोड़ रहे हैं या छुट्टियों पर जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










