जूलिया रॉबर्ट्स की सौतेली बहन मृत मिली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2014 11:46 AM

विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स की सौतेली बहन नैंसी मोट्स लॉस एंजिलिस के एक घर में मृत मिली. वह 37 वर्ष की थी.लॉस एंजिलिस के काउंटी कोरोनर के सहायक प्रमुख एड विंटर ने कहा कि मोट्स के स्नानघर में मृत मिलने पर चिकित्सीय कर्मियों को बुलाया गया.दोपहर दो बजकर 12 मिनट पर मोट्स को मृत घोषित […]

विज्ञापन

हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स की सौतेली बहन नैंसी मोट्स लॉस एंजिलिस के एक घर में मृत मिली. वह 37 वर्ष की थी.लॉस एंजिलिस के काउंटी कोरोनर के सहायक प्रमुख एड विंटर ने कहा कि मोट्स के स्नानघर में मृत मिलने पर चिकित्सीय कर्मियों को बुलाया गया.दोपहर दो बजकर 12 मिनट पर मोट्स को मृत घोषित कर दिया गया. उसका परिवार उसके अचानक मौत से दुखी है.

परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘नैंसी मोट्स का परिवार गहरे दुख के साथ इसकी पुष्टि करता है कि वह लॉस एंजिलिस में गत नौ फरवरी को संभवत: अत्यधित मादक पदार्थ के चलते मृत पायी गई. परिवार अत्यंत दुखी है.’’मोट्स की मौत के पीछे अत्यधित मादक पदार्थ का इस्तेमाल हो सकता है लेकिन कोरोनर के अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola