मैंने कभी नहीं किया मादक पदार्थों का सेवन : इग्लेसिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Feb 2014 11:36 AM
स्पैनिश पॉप सनसनी एनरिके इग्लेसिया का कहना है कि उन्होंने कभी भी मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया है.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 38 वर्षीय गायक ने कहा कि अपने आसपास हमेशा इस तरह के लोगों के होने के बावजूद उन्होंने कभी भी इस तरह की चीजों का इस्तेमाल नहीं किया. उन्होंने कहा, ‘‘मैं […]
स्पैनिश पॉप सनसनी एनरिके इग्लेसिया का कहना है कि उन्होंने कभी भी मादक पदार्थों का सेवन नहीं किया है.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 38 वर्षीय गायक ने कहा कि अपने आसपास हमेशा इस तरह के लोगों के होने के बावजूद उन्होंने कभी भी इस तरह की चीजों का इस्तेमाल नहीं किया.
उन्होंने कहा, ‘‘मैं कभी भी मादक पदार्थों की तरफ आकर्षित नहीं हुआ. हालांकि कई बार मुझसे इस बारे में पूछा गया कि आपने कभी कोक नहीं ली जबकि आप तो संगीत की दुनिया से जुड़े हैं..?’’इग्लेसिया का कहना है कि शराब के सेवन के बाद खुद पर कैसे काबू पाना है उन्हें यह पता है लेकिन उन्होंने कभी भी मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










