सुपर बॉल के विज्ञापन में नजर आएंगे बॉब डेलन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2014 1:41 PM

विज्ञापन

महान गायक बॉब डेलन सुपर बॉल के विज्ञापन में नजर आएंग और उनका 1966 का हिट गीत ‘‘आई वांट यू ’’ एक अन्य विज्ञापन में इस्तेमाल किया जाएगा. 74 वर्षीय गायक और गीतकार क्रिस्लर के एक नए विज्ञापन में दिखाई देंगे जो सिनेमाई सुपर बॉल विज्ञापन की श्रंखलाओं में एक नया विज्ञापन होगा. रोलिंग स्टोन […]

विज्ञापन

महान गायक बॉब डेलन सुपर बॉल के विज्ञापन में नजर आएंग और उनका 1966 का हिट गीत ‘‘आई वांट यू ’’ एक अन्य विज्ञापन में इस्तेमाल किया जाएगा.

74 वर्षीय गायक और गीतकार क्रिस्लर के एक नए विज्ञापन में दिखाई देंगे जो सिनेमाई सुपर बॉल विज्ञापन की श्रंखलाओं में एक नया विज्ञापन होगा. रोलिंग स्टोन की पत्रिका में यह जानकारी दी गयी है. इसके साथ ही डेलन का नाम ऐमीनेम, क्लिंट ईस्टवुड और प्रोड्यूसर बेरी गोर्डी जैसे प्रमुख सितारों की जमात में शामिल हो जाएगा जिन्होने हाल के सालों में वार्षिक एनएफएल गेम के लिए क्रिस्लर विज्ञापनों में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है.हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि विज्ञापन में डेलन के कौन से गीत को लिया जाएगा.

हालांकि ‘‘ब्लोइंग इन विंड ’’के गायक विज्ञापनों के लिए अपने संगीत का लाइसेंस देने के मामले में काफी सख्त माने जाते हैं. लेकिन हालिया वर्षो में उनका रवैया इस संबंध में थोड़ा उदार हुआ है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola