मातृत्व ने किम कारदाशियां को बदल दिया है : क्रिस जेनर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jan 2014 12:17 PM
लंदन : रियलिटी टीवी स्टार किम कारदाशियां की मां क्रिस जेनर का कहना है कि जब से किम कारदाशियां एक मां की भूमिका में आई हैं तब से उनमें काफी अच्छे बदलाव हुए हैं. ओके मैगजीन की खबर के अनुसार, ‘किपिंग अप विथ द कारदाशियंस’ की स्टार का कहना है कि किम :33: उनका बेटा […]
लंदन : रियलिटी टीवी स्टार किम कारदाशियां की मां क्रिस जेनर का कहना है कि जब से किम कारदाशियां एक मां की भूमिका में आई हैं तब से उनमें काफी अच्छे बदलाव हुए हैं.
ओके मैगजीन की खबर के अनुसार, ‘किपिंग अप विथ द कारदाशियंस’ की स्टार का कहना है कि किम :33: उनका बेटा नॉर्थ और सात माह की बेटी को उनके मंगेतर कान्या वेस्ट के साथ देखना काफी सुखद और अभूतपूर्व लगता है.
क्रिस ने कहा, ‘‘वे काफी बदल गई हैं और उनमें अच्छे बदलाव आए हैं. जब आप अपने बच्चे को उसके बच्चे के साथ देखते हैं तो ये अभूतपूर्व क्षण होता है. जब आप एक बच्चे को जन्म देते हैं तो उस बच्चे के लिए आप ही जिम्मेदार होते हैं. हम सभी को इस प्रक्रिया से गुजरना होता है.’’ उन्होंने कहा कि किम को नॉर्थ से बहुत प्यार है, उन दोनों को देखना बहुत आनंददायक होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










