कारदाशियां बहनों ने केंडेल को हैरी स्टाइल्स से दूर रहने को कहा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2014 10:50 AM

विज्ञापन

खबरों के अनुसार कारदाशियां बहनों ने अपनी सौतेली बहन केंडेल जेनर से कहा है कि वह गायक हैरी स्टाइल्स के प्रेम में ना पड़े क्योंकि उन्हें लगता है कि हैरी उनकी बहन का दिल तोड़ देंगे. कांटैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार किम कारदाशियां और उनकी बहनों ने कथित तौर पर 19 वर्षीय जेनर से […]

विज्ञापन

खबरों के अनुसार कारदाशियां बहनों ने अपनी सौतेली बहन केंडेल जेनर से कहा है कि वह गायक हैरी स्टाइल्स के प्रेम में ना पड़े क्योंकि उन्हें लगता है कि हैरी उनकी बहन का दिल तोड़ देंगे.

कांटैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार किम कारदाशियां और उनकी बहनों ने कथित तौर पर 19 वर्षीय जेनर से कहा कि वह हैरी से दूर रहे लेकिन ऐसा लग रहा है कि उन्होंने सलाह देने में देर कर दी.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘किम, कर्टनी और ख्लो अपनी छोटी बहन के लिए बहुत चिंतित हैं और उसे सावधान कर चुके हैं कि ‘हैरी के प्यार में मत पड़ो, वह तुम्हारा दिल तोड़ देगा’.’’ सूत्र ने कहा, ‘‘लेकिन देर हो चुकी है क्योंकि केंडेल ने उन्हें कहा कि वह हैरी के प्रेम में पूरी तरह डूब चुकी हैं.’’

19 वर्षीय हैरी का नाम पूर्व में टेलर स्विफ्ट, कारा डेलेविग्ने और नताली इम्ब्रूगलिया समेत कई के साथ जुड़ चुका है.केंडल और हैरी पिछले साल नवंबर में मिल थे और तब से उनमें प्रेम चल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola