अच्छा चल रहा है डेमी मूर का रोमांस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2014 11:17 AM

विज्ञापन

हॉलीवुड की अभिनेत्री डेमी मूर और सीन फ्राइडे का रिश्ता अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, 51 वर्षीय ‘स्ट्रिपटीज’ अभिनेत्री हाल ही में डेड सारा के ड्रम वादक फ्राइडे के साथ मैक्सिको में छुट्टी मना रही थीं. फ्राइडे के भाई जैसन फ्राइडे ने कहा है कि इन दोनों के बीच […]

विज्ञापन

हॉलीवुड की अभिनेत्री डेमी मूर और सीन फ्राइडे का रिश्ता अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है.कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, 51 वर्षीय ‘स्ट्रिपटीज’ अभिनेत्री हाल ही में डेड सारा के ड्रम वादक फ्राइडे के साथ मैक्सिको में छुट्टी मना रही थीं. फ्राइडे के भाई जैसन फ्राइडे ने कहा है कि इन दोनों के बीच रोमांस अच्छी तरह आगे बढ़ रहा है और उनमें गहरा लगाव है.

जैसन ने बताया कि उन दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है. वे दोनों वास्तव में खुश हैं और सब कुछ अच्छा है.क्रिसमस की छुट्टी के दौरान मूर और सीन को एक साथ समुद्र तट पर एक दूसरे के हाथ में हाथ डाल घूमते हुये देखा गया. लगता है कि मूर ने एश्टन कचेर से तलाक के लिए मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola