जेम्स बॉण्ड फिल्म में नायिका बनना चाहती हूं:कारा डेलेविंग्ने

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2013 1:25 PM

विज्ञापन

सुपर मॉडल कारा डेलेविंग्ने ने कहा है कि वे 007 के नायक डेनियल क्रैग के साथ अगली जेम्स बॉण्ड फिल्म में अदाकारी करना चाहती हैं.हॉलीवुड र्पिटर ने कहा कि 21 वर्षीय मॉडल कारा ने अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत की है. वे कहती हैं, कि वे जासूसी वाली इन फिल्मों में क्रैग के साथ काम […]

विज्ञापन

सुपर मॉडल कारा डेलेविंग्ने ने कहा है कि वे 007 के नायक डेनियल क्रैग के साथ अगली जेम्स बॉण्ड फिल्म में अदाकारी करना चाहती हैं.हॉलीवुड र्पिटर ने कहा कि 21 वर्षीय मॉडल कारा ने अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत की है. वे कहती हैं, कि वे जासूसी वाली इन फिल्मों में क्रैग के साथ काम करना पसंद करेंगी. यदि उन्हें इसकी अगली कड़ी के लिए बुलाया जाता है तो वे पूरी तरह तैयार हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘बॉण्ड गर्ल बनना मजेदार होगा. क्या आप मजाक कर रहे हैं? मैं इसे जरुर करुंगी.’’‘अन्ना करेनीना’ और ‘किड्स इन लव’ में छोटी भूमिकाएं निभाने के बाद डेलेविंग्ने इटली में अपनी बड़ी भूमिका की तैयारी कर रही हैं. वे एक नई फिल्म ‘द फेस ऑफ एन एंजल’ में एक युवा ब्रितानी महिला की भूमिका निभाएंगी. इस फिल्म में उनके साथ डेनियल ब्रूह्ल और केट बेकिनसेल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola