बेटे के जन्मदिन के लिए साथ आए मैडोना और रिची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2015 11:26 AM
लंदन : पॉप गायिका मैडोना और उनके पूर्व पति फिल्मकार गाय रिची अपने बेटे रोक्को के 15वें जन्मदिन के लिए फिर से साथ आए. डेली मिरर की खबर के मुताबिक यह दोनों अपने किशोर बेटे की जन्मदिन की पार्टी में साथ आए और इस दौरान उनका दूसरा बेटा डेविड भी साथ था। मैडोना और रिची […]
लंदन : पॉप गायिका मैडोना और उनके पूर्व पति फिल्मकार गाय रिची अपने बेटे रोक्को के 15वें जन्मदिन के लिए फिर से साथ आए. डेली मिरर की खबर के मुताबिक यह दोनों अपने किशोर बेटे की जन्मदिन की पार्टी में साथ आए और इस दौरान उनका दूसरा बेटा डेविड भी साथ था। मैडोना और रिची का वर्ष 2008 में अलगाव हो गया था.
इस दौरान इस पूरे परिवार ने रोक्को के लिए जन्मदिन का गाना गाया और एक केक तोहफे में दिया. रिची और मैडोना की शादी वर्ष 2000 में दिसंबर में हुई थी और उसके चार महीने बाद ही रोक्को जॉन रिची का जन्म हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










