शादी करने की कोई योजना नहीं है ओपरा विनफ्रे की

Updated:
विज्ञापन
शादी करने की कोई योजना नहीं है ओपरा विनफ्रे की

लंदन: सेलिब्रिटी ओपरा विनफ्रे ने कहा है कि वह विवाह करने की इच्छुक नहीं हैं और कुंआरी रहते हुए ही इस दुनिया को अलविदा कहना चाहती हैं. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, स्टेडमैन ग्राहम के साथ लगभग तीन दशक तक डेटिंग कर चुकीं, टॉक शो की 59 वर्षीय प्रस्तोता विनफ्रे ने बताया कि अपना […]

विज्ञापन

लंदन: सेलिब्रिटी ओपरा विनफ्रे ने कहा है कि वह विवाह करने की इच्छुक नहीं हैं और कुंआरी रहते हुए ही इस दुनिया को अलविदा कहना चाहती हैं.

कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबरों के मुताबिक, स्टेडमैन ग्राहम के साथ लगभग तीन दशक तक डेटिंग कर चुकीं, टॉक शो की 59 वर्षीय प्रस्तोता विनफ्रे ने बताया कि अपना इरादा बदलने की उनकी कोई योजना नहीं है.

जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कुंआरी ही रहना चाहती हैं तो उन्होंने कहा ‘‘हां. मुझे लगता है कि यह मेरा अंतिम जबाव है.’’ हालांकि ‘द बटलर’ की स्टार ने स्वीकार किया कि जुलाई में स्विटजरलैंड में अपनी दोस्त टीना टर्नर की शादी के दौरान उनके दिल में भी परिणय सूत्र में बंधने का ख्याल आया था. लेकिन बाद में उनका मन बदल गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola