''INCREDIBLES 2'' में सुपरहीरो के चलन को नहीं दोहराएंगे ब्रैड बर्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2015 12:47 PM
लॉस एंजिलिस: ‘टूमॉरोलैंड’ के निर्देशक ब्रैड बर्ड अपनी नई फिल्म में ‘द इंक्रेडिबल्स 2’ में सुपरहीरो के चलन का अनुसरण नहीं करेंगे. एस शोबिज की खबर के अनुसार, अपनी नई फिल्म ‘टूमॉरोलैंड’ पर संवाददाताओं से बात करने के दौरान बर्ड 2004 की पिक्सर एनिमेशन फिल्म के सीक्वल पर बात कर रहे थे. उन्होंने कहा,’मैं यही […]
लॉस एंजिलिस: ‘टूमॉरोलैंड’ के निर्देशक ब्रैड बर्ड अपनी नई फिल्म में ‘द इंक्रेडिबल्स 2’ में सुपरहीरो के चलन का अनुसरण नहीं करेंगे. एस शोबिज की खबर के अनुसार, अपनी नई फिल्म ‘टूमॉरोलैंड’ पर संवाददाताओं से बात करने के दौरान बर्ड 2004 की पिक्सर एनिमेशन फिल्म के सीक्वल पर बात कर रहे थे.
उन्होंने कहा,’मैं यही कहना चाहूंगा कि सुपरहीरो फिल्म की जमीन बिल्कुल ही कुचल दी गई है – यह एक ऐसी जमीन की तरह है जिस पर कई खेल होते थे और इस वक्त अब वह धूल से पूरी तरह बेजान हो चुकी है.’
मूल फिल्म सुपरहीरो के परिवार पर केंद्रित थी जिसमें क्रेग टी नेलसन, हॉली हंटर, स्पेंसर फॉक्स और साराह वॉवेल इसके लिए आवाज देने वालों में शामिल थे.
हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि इसके सीक्वल के लिए ये सभी वापसी करेंगे या नहीं लेकिन पहली फिल्म में फ्रोजेन के लिए आवाज देने वाले सैमुअल जे जैकसन दूसरी फिल्म में भी इसी भूमिका के लिए अपनी आवाज दे सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










