हॉलीवुड स्टार ह्यूग जैकमन ने की देव पटेल की तारीफ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2015 10:10 AM
मुंबई : जानेमाने हॉलीवुड अभिनेता ह्यूग जैकमन ने आने वाली विज्ञान फंतासी फिलम ‘चैपी’ के अपने सह कलाकार देव पटेल की तारीफ की है. फिल्म की कहानी एक संवेदनशील रोबोट के इर्द-गिर्द घूमती है.यह संवेदनशील रोबोट यह सीखने की कोशिश करता है कि हिंसक और खतरनाक अंडरवर्ल्ड में कैसे रहा जाये. पटेल और जैकमन दोनों […]
मुंबई : जानेमाने हॉलीवुड अभिनेता ह्यूग जैकमन ने आने वाली विज्ञान फंतासी फिलम ‘चैपी’ के अपने सह कलाकार देव पटेल की तारीफ की है. फिल्म की कहानी एक संवेदनशील रोबोट के इर्द-गिर्द घूमती है.यह संवेदनशील रोबोट यह सीखने की कोशिश करता है कि हिंसक और खतरनाक अंडरवर्ल्ड में कैसे रहा जाये. पटेल और जैकमन दोनों फिल्म में इंजीनियर बने हैं लेकिन दोनों अलग अलग परियोजनाओं पर काम करते हैं.
जैकमन ने कहा, ‘मुझे उनके साथ करना अच्छा लगा. मैंने सेट पर अब तक जितने भी कलाकारों को देखा है वह उनमें सबसे खुशनुमा कलाकार हैं. वह काम में खुद को झोंक देते हैं. वह फिल्म के लगभग हर दृश्य में हैं और उनका उत्साह अद्भुत है. वह साफ तौर पर शानदार और बुद्धिमान हैं और खुश रहते हैं. उनकी उर्जा दूसरों को प्रेरित करती है. मुझे लगता है कि वह एक शानदार अभिनेता हैं.’
फिल्म का निर्देशन नील ब्लोमकैंप कर रहे हैं और यह 13 मार्च को प्रदर्शित होगी. ब्लोमकैंप इससे पहले ‘डिस्ट्रक्टि 9’ और ‘एलिजियम’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










